Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT फेम Aashika Bhatia पर टूटा दुखों का पहाड़, सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन को रह गया मलाल

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 26 Nov 2024 01:04 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ चुकीं आशिका भाटिया को लेकर एक दुखद खबर आ रही है। अपनी मस्तीभरी रील्स के लिए फेमस एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर के पिता का निधन हो ...और पढ़ें

    आशिका भाटिया के पिता का हुआ निधन (Photo Credit- Instagram)
    आशिका भाटिया के पिता का हुआ निधन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. आशिका भाटिया के पिता का हुआ निधन
    2. श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की पिता की फोटो
    3. सलमान खान की फिल्म में कर चुकीं हैं काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया अक्सर ही लाइमलाइट में रहती हैं। अब उनको लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। आशिका के पिता का निधन हो गया है। आशिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पापा के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनसे माफी मांगी है। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में खास रोल निभाया था, जिसके बाद वे लोगों के बीच काफी मशहूर हो गई थीं।

    पिता की मौत से टूटीं आशिका

    ‘प्रेम रतन धन पायो’ फेम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में पिता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं आपसे प्यार करती हूं, मुझे माफ कर देना पापा'। उनके पिता की मौत कैसे हुई फिलहाल इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है।

    Photo Credit- Instagram

    आशिका ने एक्टिंग की दुनिया में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था। उन्हें सोनी टीवी के शो ‘परवरिश कुछ खट्टी कुछ मीठी’ में देखा गया था, जिसमें उनके किरदार का नाम ‘गिन्नी’ था।

    एक्ट्रेस को है किस बात का मलाल?

    पिता के लिए आशिका भाटिया की यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट से पता चलता है कि पिता के जाने से वह गहरे सदमे हैं। हालांकि पोस्ट में उन्होंने सॉरी भी लिखा है जो सवाल पैदा करता है कि उन्हें किसी बात का मलाल रह गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Nominations: यादों के कमरे में तैयार हुई नॉमिनेशन की गाड़ी, 7 कंटेस्टेंट्स में से कौन होगा बेघर?

    वजन बढ़ने को लेकर हुई थीं ट्रोल

    आशिका भाटिया की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ कई शोज में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि एक वक्त था जब उन्हें अपने बढ़ते वजन के कारण काफी ट्रोल होना पड़ा था। एक इंटरव्यू में आशिका ने ट्रोलिंग पर कहा था कि शुरुआत में उन्हें इस बात से काफी दुख होता था लेकिन अब उन्हें इसकी आदत हो गई है। वह जैसी हैं वैसे ही रहना पसंद करती हैं। आशिका का बेबाक अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद है।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: Vivian Dsena ने निकाली Karan Veer से दुश्मनी, पूल में दिया धक्का, किसे मिलेगा Time God टाइटल?