Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Divya Agarwal: आध्यात्म के रास्ते पर Bigg Boss ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल, सिखाएंगी कैसे रखें मन को शांत

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 11:47 AM (IST)

    Divya Agarwal बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल पिछले दिनों अलग-अलग वजह से सुर्खियों में छाई रहीं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस लाइमलाइट में हैं लेकिन इस बा ...और पढ़ें

    File Photo of Divya Agarwal. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Divya Agarwal. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। रियलिटी शो की दुनिया का पॉपुलर चेहरा बन चुकीं दिव्या अग्रवाल आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। 2017 में 'स्पिल्ट्सविला' के 10वें सीजन में हिस्सा लेने के बाद वह रातोंरात सुर्खियों में आ गई थीं। इस शो में उनके गेम प्लान के साथ ही वरुण सूद के साथ उनकी जोड़ी भी काफी पसंद की जाती थी। इस शो के बाद उन्हें और भी कई रियलिटी शो में देखा गया।

    'बिग बॉस ओटीटी' की विनर दिव्या अग्रवाल पिछले दिनों एक्स ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद के खानदानी गहने न लौटाने के आरोप में दिव्या अग्रवाल को काफी ट्रोल किया गया था। अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। मगर, इसकी वजह उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी नहीं, बल्कि कुछ और है।

    एक बार सुर्खियों में दिव्या अग्रवाल

    दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव पर्सनालिटी हैं। वह आए दिन अपने नए प्रोजेक्ट या फोटोशूट से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मगर इस बार एक्ट्रेस ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसे उनके लाखों फैंस ने पसंद किया है। चकाचौंध भरी दुनिया का जाना माना नाम बन चुकीं दिव्या अग्रवाल आध्यात्म के रास्ते पर चल पड़ी हैं। उन्होंने लेवल 1 और लेवल 2 कोर्स के सर्टिफिकेट की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।

    दिव्या अग्रवाल ने शेयर की यह जानकारी

    दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'पिछले कुछ दिन उनके लिए बहुत खास रहे...मैं हमेशा से आध्यात्म को पसंद करती आई हूं और इस बात में यकीन किया है कि दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाकर मैं खुद भी बेहतर महसूस करती हूं...मैंने @carmenkhabbaz से दो साल पहले मुलाकात की जिन्होंने मुझे जिंदगी को दूसरे नजरिये से देखने का मौका दिया। मुझे यह बताने में गर्व महसूस हो रहा है कि मैं सर्टिफाइड हीलर हूं।' एक्ट्रेस को इसके लिए हर तरफ से बधाईयां मिली हैं।

    खबरें और भी

    30वें जन्मदिन पर की सगाई

    दिव्या अग्रवाल ने 4 दिसंबर, 2022 को अपने 30वें जन्मदिन पर बिजनेस मैन अपूर्व पडगांवकर से सगाई की थी। एक्ट्रेस की यह पोस्ट काफी वायरल हुई थी। इससे पहले वह वरुण सूद के साथ रिलेशन में थीं, जो कि उन्हीं की तरह स्पिल्टिस्विला 10 का हिस्सा रह चुके हैं।