Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Celebrity Baby Shower: बेबी शॉवर में लैवेंडर आउटफिट पहने ब्लश करती नजर आईं नेहा मर्दा, लिखा इमोशनल नोट

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 30 Jan 2023 01:44 PM (IST)

    नेहा मर्दा ने हाल ही में उनके बेबी शॉवर की कुछ पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन पिक्चर्स में वो अपने हसबैंड के साथ ट्विन करती नजर आईं। नेहा ने य ...और पढ़ें

    Neha Marda was seen blushing wearing a lavender outfit in the baby shower wrote an emotional note, via instagram
    Neha Marda was seen blushing wearing a lavender outfit in the baby shower wrote an emotional note, via instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Celebrity Baby Shower: टीवी एक्टर नेहा मर्दा अपने बिजनेसमैन हसबैंड आयुष्मान अग्रवाल के साथ पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का बेबी शॉवर हुआ, जिसकी पिक्चर्स उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन पिक्चर्स में नेहा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने हसबैंड के साथ ट्विन किया हुआ है। नेहा इन पिक्चर्स में ब्लस करती नजर आ रही हैं।

    लैवेंडर आउटफिट में दिखा सोबर लुक

    नेहा मर्दा ने बेबी शॉवर सेरेमनी में लैवेंडर फ्लोरल एथनिक सूट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने रेड बैंगल्स पेयर किए थे। फंक्शन में वो रेड दुपट्टे से अपना सिर कवर किए हुए थीं। बेबी शॉवर की रस्मों के दौरान उनके चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है।

    लिखा इमोशनल नोट

    नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिक्चर्स पोस्ट करते हुए एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'हमारे लिटिल ह्यूमन के लिए इतना प्यार मेजिकल लगता है, पूरी गोद भराई की रस्म मैजिकल रही। जो शायद में शब्दों में बयां नहीं कर सकती।' उनके इस पोस्ट पर टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने कमेंट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

    2012 में की थी शादी

    नेहा बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल के साथ 2012 में शादी के बंधन में बंधी थीं। जिसके 10 साल बाद 24 नवंबर 2022 को दोनों ने अपने फर्स्ट चाइल्ड की अनाउंसमेंट की।

    कई टीवी शोज में किया काम

    नेहा ने कई टीवी शो में काम किया है। बालिका वधु से उन्होंने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उन्होंने गहना का रोल प्ले किया था। जिसके बाद वो डोली अरमानों की और क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी जैसे सीरियल में नजर आईं। नेहा झलक दिखला जा और फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में भी नजर आ चुकी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने कहा- कलाकारों को हिंदू-मुस्लिम में बांटना ठीक नहीं, कंगना रनोट ने उठायी समान आचार संहिता की मांग

    यह भी पढ़ें: Khesari lal: पापा बने खेसारी लाल! बोले- 'बजाओ सोहर', पवन सिंह पर मारा ताना, कहा- 'मैं तो हर 9 महीने में...'