Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhavi Mittal: एक्ट्रेस छवि मित्तल के साथ हुआ बड़ा हादसा, शूटिंग के वक्त लगी बालों में आग, वायरल हुआ ये वीडियो

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 02:13 PM (IST)

    Chhavi Mittal छोटे पर्दे की एक्ट्रेस छवि मित्तल की सोशल मीडिया पर ठीकठाक फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर फैंस के साथ अपने डेली रूटीन की डिटेल्स शेयर करती रहत ...और पढ़ें

    File Photo of Actress Chhavi Mittal. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Actress Chhavi Mittal. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. टेलीविजन इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस हैं छवि मित्तल
    2. एक्ट्रेस के बालों में लगी आग
    3. वीडियो शेयर कर किया हादसे का जिक्र

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस छवि मित्तल टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ अक्सर वह नए-नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मगर इस बार एक्ट्रेस ने एक ऐसी इन्फॉर्मेशन शेयर की है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस को उनकी चिंता सताने लगी।

    शूटिंग के वक्त लगी आग

    सोशल मीडिया पर अपनी पल-पल की अपडेट शेयर करने वालीं एक्ट्रेस छवि मित्तल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ एक भयानक घटना हुई। शूटिंग करते वक्त उनके बालों में आग लग गई। उन्होंने फैंस को इसका वीडियो भी दिखाया, जिसे देखने के बाद उन्होंने हैरानी जताई है।

    बुरी तरह जले बाल

    एक्ट्रेस के बालों में बुरी तरह से आग लग गई। उनके बाल थोड़े नहीं, बल्कि एक हद तक जल गए। बता दें कि छवि मित्तल बीते कुछ सालों से चर्चा में हैं। पहले वो अपनी बीमारी के कारण खबरों में थीं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने डेली लाइफ रूटीन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वो दिखाती हैं कि उनके बालों में बुरी तरह आग लग गई है। वह कहती हैं कि जलने की बदबू आ रही है। फिर पूछती हैं कि आग तो नहीं लगी। इस पर उन्हें बताया जाता है कि बाल जल गए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein)

    इस वीडियो को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'सेट पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन मेरे बालों में आग लगता सबसे डरावना लगा। मैं भी गलती से कैमरे में आ गई। व्लॉग अब लाइव है। इस आग को अपने हाथों से बुझाने और मुझे बचाने के लिए करण वीर ग्रोवर का धन्यवाद।'

    यह भी पढ़ें: Actress Tanuja: फैंस के लिए राहत भरी खबर, दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, सोमवार रात लौटीं घर

    खबरें और भी