Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Doordarshan के 28 साल पुराने शो के लिए स्कूल से बंक मारते थे बच्चे, 8 साल तक पैरेंट्स रहे थे खूब परेशान

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 01:05 PM (IST)

    Doordarshan का यह शो 8 साल तक टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था और इसे देखने के लिए बच्चे अपना स्कूल तक बंक किया करते थे। ...और पढ़ें

    दूरदर्शन शो के लिए स्कूल बंक करते थे बच्चे

    दूरदर्शन शो के लिए स्कूल बंक करते थे बच्चे

    HighLights

    1. दूरदर्शन शो के लिए स्कूल बंक करते थे बच्चे

    2. 8 सालों तक शो ने टेलीविजन पर किया था राज

    3. बाद में यूट्यूब पर किया गया प्रसारित

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80-90 के दशक में जब मनोरंजन के साधन सीमित थे तब दूरदर्शन ने सभी उम्र के दर्शकों के एंटरटेनमेंट का जिम्मा संभाल रखा था। महाभारत और रामायण के हिट होने के बाद कुछ शोज ऐसे आए जिन्होंने फिर से दर्शकों को टीवी से बांध दिया और खासकर बच्चों के लिए एक शो काफी स्पेशल हो गया।

    स्कूल बंक कर देते थे बच्चे

    ये शो इतना पॉपुलर हुआ कि बच्चे के लिए इसके लिए अपना स्कूल तक स्किप कर देते या फिर बंक मार लेते थे। इस शो का टेलीकास्ट लगभग 8 सालों तक हुआ और इसमें 400 से ज्यादा एपिसोड दिखाए गए। इतना ही नहीं शक्तिमान (Shaktimaan) का क्रेज इतना ज्यादा था कि बच्चे उसकी नकल किया करते थे, जो उंगली घूमाकर गायब हो जाया करता था और दूसरी जगह मिलता था।

    Shaktimaan (1)

    यह भी पढ़ें- Doordarshan के कल्ट शो के लिए संडे का इंतजार करते थे 90s के बच्चे, सुबह-सुबह हर घर में बजता था इसका आईकॉनिक गाना

    शक्तिमान के पहले एपिसोड का प्रसारण 13 सितंबर 1997 को हुआ था और इसका आखिरी एपिसोड 27 मार्च 2005 में रिलीज हुआ था। पहले ये शो शनिवार को टेलीविजन पर आया करता था बाद में इसका प्रसारण रविवार को कर दिया गया।

    Shaktimaan (2)

    दूरदर्शन पर प्रसारित होता था शो

    ये शो था मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) स्टारर शक्तिमान। शक्तिमान एक भारतीय हिंदी-भाषा की सुपरहीरो टेलीविजन सीरीज़ है, जिसे मुकेश खन्ना ने बनाया और प्रोड्यूस किया था। अमेरिकी सुपरहीरो सुपरमैन से प्रेरित यह सीरीज 13 सितंबर 1997 से 27 मार्च 2005 तक DD नेशनल पर प्रसारित हुई।

    खबरें और भी

    Shaktimaan (3)

    खन्ना ने मुख्य सुपरहीरो की भूमिका निभाई, जिसे ध्यान और प्रकृति के पांच तत्वों से अलौकिक शक्तियां मिलती हैं, और साथ ही उन्होंने पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री का किरदार भी निभाया, जो 'आज की आवाज' के लिए फोटोग्राफर थे। इस सीरीज में पत्रकार गीता विश्वास के रूप में वैष्णवी महंत (शुरुआत में यह भूमिका किटू गिडवानी ने निभाई थी) और मुख्य विलेन तमराज किलविश के रूप में सुरेंद्र पाल भी शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- 39 साल पहले Ramayan के 'लक्ष्मण' बन घर-घर में हुए थे मशहूर, एक्टिंग छोड़ इस काम से गुजारा कर रहे अभिनेता