विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CID 2 में नए ACP से खुश नहीं फैंस, एसीपी प्रद्युमन को वापस लाने की बढ़ी डिमांड, कहा- 'उनके बिना कोई सीआडी नहीं'

Published: Mon, 07 Apr 2025 12:43 PM (IST)

7 साल बाद शुरू हुए सीआईडी सीजन 2 के आने से फैंस जितना खुश थे अब उससे कई ज्यादा दुखी ...और पढ़ें

सीआईडी से एसीपी प्रद्युमन के जाने से नाराज फैंस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सीआईडी से एसीपी प्रद्युमन के जाने से नाराज फैंस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 1998 में शुरू हुआ था टीवी शो सीआईडी
  2. शिवाजी साटम बने थे सीआईडी के एसीपी
  3. सीआईडी में नए एसीपी बने पार्थ समथान

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सीआईडी टीवी के सबसे लंबे समय तक टेलीकास्ट होने वाले शोज से में से एक है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर शो ने पिछले दो दशक तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। 7 साल बाद पिछले महीने ही इस शो की वापसी हुई, लेकिन अब एक खबर ने सभी का दिल दुखा दिया।

एसीपी प्रद्युमन की शो से छुट्टी

दरअसल, सीआईडी 2 से एसीपी प्रद्युमन का किरदार खत्म कर दिया गया है। यह रोल मशहूर अभिनेता शिवाजी साटम (Shivaji Satam) निभा रहे थे। उन्होंने 20 साल तक प्रद्युमन का रोल निभाया और उनके डायलॉग्स बहुत फेमस हुए। मगर अब उनकी जगह यंग एक्टर पार्थ समथान ले रहे हैं। वह शो में एसीपी आयुष्मान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

पार्थ की एंट्री से नाखुश लोग

जब से पार्थ समथान ने नए एसीपी के रूप में सीआईडी में आने की खबर की पुष्टि की है, तब से सोशल मीडिया पर सीआईडी हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोग पार्थ के आने से खुशी मना रहे हैं तो कुछ एसीपी प्रद्युमन की रिप्लेसमेंट से खुश नहीं हैं। एक यूजर ने कहा, "मैंने साईडी का पिछला एपिसोड देखा। सोनी टीवी आप ऐसा क्यों कर रहे हैं। एसीपी प्रद्युमन के बिना कोई सीआईडी नहीं है।" एक ने ट्वीट किया, "कोई भी सीआईडी में उनका औरा और रोल को रिप्लेस नहीं कर सकता है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे।"

यह भी पढ़ें- CID 2 में Parth Samthaan के साथ नई जनरेशन की शुरुआत, एसीपी प्रद्युमन की जगह निभाएंगे नया किरदार

एक ने सीआईडी के हालिया एपिसोड पर भावुक होकर कहा, "एसीपी प्रद्युमन- सीआईडी का बॉस। पुरानी यादें। एसीपी सर ने वाकई अपनी सारी ताकत अभिजीत सर पर डाल दी। अब्बी सर ने अपनी भावनाओं पर काबू पा लिया, बहुत आंसू बहाए, उनका दिल टूटने की कगार पर था फिर भी उन्होंने थाम रखा था, बड़े बेटे, दया सर छोटे बेटे बनकर सिर्फ रो रहे थे।"

ACp

सोशल मीडिया पर सीआईडी के फैंस बंट गए हैं। कुछ लोग मेकर्स पर गुस्सा निकाल रहे हैं, जबकि कुछ लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद अभिनेता फिर से शो में वापस आ जाए। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि पार्थ की जगह नया एसीपी अभिजीत या दया को बनाना चाहिए था। बता दें कि सोनी टीवी के अलावा सीआईडी 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम हो रहा है। 

यह भी पढ़ें- CID 2 ने 'ACP प्रद्युमन' को दी आखिरी विदाई, पोस्ट देखते ही भड़के फैंस, बोले- 'फिर क्या करोगे सीआईडी चलाकर'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।