विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लाइफ का सबसे बड़ा...', B.P. Singh के निधन से टूटे C.I.D के एसीपी प्रद्युमन, बोले- 'उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए'

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:17 AM (IST)

C.I.D और आहट जैसे शो के क्रिएटर बी.पी.सिंह के निधन से उनके करीबी दोस्त और क्राइम इंवेस्टिगेशन शो में एसीपी ...और पढ़ें

शिवाजी साटम ने बी.पी.सिंह को दी श्रद्धांजलि/ फोटो- इंस्टाग्राम

शिवाजी साटम ने बी.पी.सिंह को दी श्रद्धांजलि/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. शिवाजी साटम ने बी.पी. सिंह को अपना गुरु और दोस्त बताया

  2. एसीपी प्रद्युम्न ने कहा- बी.पी. सिंह पद्मश्री के हकदार थे

  3. सीआईडी निर्माता बी.पी. सिंह का निधन हार्ट अटैक से हुआ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। C.I.D और आहट जैसे सुपरहिट शोज बनाने वाले निर्माता बी.पी. सिंह का बीते दिन निधन हो गया। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

बीपी सिंह के करीबी और सालों से एसीपी प्रद्युमन बनकर लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता शिवाजी साटम ने भी निर्माता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही वह बीपी सिंह के साथ बिताए सबसे खूबसूरत पलों को याद करते हुए इमोशनल हो गए।

शिवाजी साटम बोले-'वह बहुत अच्छे टीचर थे'

सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन उर्फ शिवाजी साटम ने अपने करीबी दोस्त को याद करते हुए वैरायटी इंडिया से खास बातचीत में कहा, "आज मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म हो गया है। वह बहुत अच्छे इंसान थे, एक बेहतरीन दोस्त थे। मैंने जो भी सीखा है सब उनसे ही सीखा। मैं थिएटर से आया था, तो मुझे ये अच्छे से पता था कि स्टेज पर एक्टिंग कैसे करनी है, लेकिन मुझे उन्होंने मुझे कैमरे के सामने परफॉर्मेंस देना सिखाया है। जरूरत पड़ने पर हर सीन को कैसे लार्जर देन लाइफ बनाना है, ये भी मैंने उनसे ही सीखा है। वह हर चीज को बहुत ही खूबसूरती के साथ एक्सप्लेन करते थे। वह बहुत ही अच्छे टीचर थे।"

Untitled design - 2026-10-28T080906.610

'वह मेरी जिंदगी में हमेशा रहे हैं'- शिवाजी साटम

शिवाजी साटम ने दोस्त बीपी सिंह को याद करते हुए आगे कहा, "दोस्ती में गलतफहमियां और लड़ाई होती रहती हैं, लेकिन वह मेरी जिंदगी के हर सीजन में था। हम दोनों का रिश्ता इतना मजबूत था कि वह किसी भी छोटी सी चीज से नहीं टूट सकता था। वह बहुत शानदार थे, काफी अच्छे दोस्त और वो मित्र थे जिन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया। उनके जैसे आदमी को पद्मश्री मिलना चाहिए, लेकिन उन्होंने काम करते हुए कभी भी इस बारे में नहीं सोचा। वो हमेशा यही कहते थे, जाने दो, इससे क्या ही बदल जाएगा। हमारी ऑडियंस हमेशा हमारे साथ है, यही मेरे लिए सबसे बड़ा अचीवमेंट है।"

Untitled design - 2026-10-28T081154.887

हार्ट अटैक से हुआ बीपी सिंह का निधन

वेटरन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ब्रिजेंद्र पाल सिंह का निधन 27 अक्टूबर 2016 को हुआ था। उन्हें हार्ट अटैक आया था। उन्होंने साल 1993 में अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो के साथ बतौर कैमरामैन की थी। उसके बाद उन्होंने एक शून्य-शून्य जैसे शोज में टीवी प्रोडक्शन में काम किया, जो टीवी का वन ऑफ द बेस्ट शो था। साल 1998 में वह सीआईडी लेकर आए, जो भारत के सबसे लॉन्ग रनिंग शोज में से एक है। उनका आज 28 अक्टूबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- BP Singh Death: C.I.D के डायरेक्टर बी.पी. सिंह का निधन, 77 की उम्र में ACP प्रद्युमन के 'बॉस' ने कहा अलविदा

यह भी पढ़ें- 27 साल बाद इंस्पेक्टर भरत की अधूरी जंग को पूरा करेगा शौर्य, दूरदर्शन पर लौट रहा है C.I.D से ज्यादा पॉपुलर शो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।