यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CID की टीम ने 'फ्रेडी' Dinesh Phadnis को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, ACP प्रद्युमन ने लिखी दिल छूने वाली बात
CID Fame Dinesh Phadnis Death टीवी के सबसे पॉपुलर शो सीआईडी से इंस्पेक्टर फ्रेडी के निधन की खबर ने हर किसी की आंखें नम कर दी। उनके निधन की खबर दयानंद ...और पढ़ें

HighLights
- दिनेश फडनिस के निधन से टूटी CID की टीम
- सोशल मीडिया पर टीम ने दी इंस्पेक्टर फ्रेडी को श्रद्धांजलि
- ACP प्रद्युमन ने कही दिल छू लेने वाली बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन के लोकप्रिय शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडी बनकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर दिनेश फडनिस के निधन की खबर ने हर किसी को अंदर से झकझोर दिया। ACP प्रद्युमन, दया और अभिजीत के साथ मिलकर उन्होंने शो में बड़े-बड़े केस ही नहीं सॉल्व किये, बल्कि अपनी कॉमेडी टाइमिंग से कई लोगों को हंसने की एक वजह भी दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 दिसंबर को दिनेश फडनिस की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के थुंगा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने मंगलवार को अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने CID टीम को पूरी तरह से झकझोर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी टीम ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ACP प्रद्युमन ने दिनेश फडनिस के लिए लिखी दिल छूने वाली बात
टेलीविजन के पॉपुलर शो CID में ACP प्रद्युमन का किरदार अदा करने वाले शिवाजी सतम को अपने को-स्टार दिनेश फडनिस के निधन की खबर से काफी झटका लगा। एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिनेश फडनिस उर्फ 'फ्रेडी' की मुस्कुराते हुए एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही शिवाजी ने कैप्शन में लिखा, "दिनेश फडनिस सिंपल, दयालु और बहुत ही प्यारे थे"।
यह भी पढ़ें: Dinesh Phadnis Passes Away: नहीं रहे CID के 'फ्रेडी' दिनेश फडनीस, लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे
इसके साथ ही शिवाजी सतम ने उस फोटो के साथ कई लाइन्स भी शेयर की, जिसमें लिखा था, "डियर दिनेश हम आपको बहुत याद करेंगे"। दूसरे में लिखा था, "गुडबाय हमेशा के लिए नहीं होते, गुडबाय एंड नहीं है। इसका सीधा मतलब है, मैं तुम्हें याद करूंगा, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते"।
खबरें और भी
इन सितारों ने भी दी दिनेश फडनिस को श्रद्धांजलि
शिवाजी सतम के अलावा सोनी टीवी के शो सीआईडी में डॉ तारिका का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस श्रद्धा मूसले ने अपने को-स्टार दिनेश फडनिस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें वह दोनों कैमरा को देखते हुए स्माइल कर रहे हैं। इस प्यारी से फोटो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा, "फ्रेडी सर आप हमें बहुत याद आएंगे"।
इसके साथ ही उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी लगाया। श्रद्धा मूसले के अलावा इंस्पेक्टर विवेक का किरदार निभा चुके एक्टर विवेक मशरू ने 'फ्रेडी' के साथ एक ओल्ड फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मैं आपको बहुत याद करूंगा सर"।
आपको बता दें कि दिनेश फडनिस के निधन की जानकारी उनके दोस्त और को-स्टार दयानंद शेट्टी ने दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश फडनिस को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
यह भी पढ़ें: Dinesh Phadnis Death: 'हमारे बचपन को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया फ्रेंडी, फैंस ने एक्टर को दी श्रद्धांजलि