Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dalljiet Kaur: विधवा और तलाकशुदा महिलाओं की शादी पर बोलीं अभिनेत्री दलजीत कौर- उम्मीद न छोड़ें

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 10:34 AM (IST)

    Dalljiet Kaur एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में दूसरी शादी की है। दोबारा दुल्हन बन एक्ट्रेस काफी खुश है और अपनी नई जिंदगी को अच्छे से एन्जॉय कर रही है ...और पढ़ें

    Shalin Bhanot, Dalljiet Kaur, Dalljiet Kaur Wedding Photos, dalljiet kaur second husband, dalljiet kaur husband, Dalljiet Kaur Statement
    Shalin Bhanot, Dalljiet Kaur, Dalljiet Kaur Wedding Photos, dalljiet kaur second husband, dalljiet kaur husband, Dalljiet Kaur Statement

     नई दिल्ली, जेएनएन। Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने 18 मार्च को दूसरी शादी कर एक बार फिर अपना घर बसा लिया है। उन्होंने NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग शादी रचाई है।

    शादी के बाद ये कपल अब थाईलैंड में हनीमून एन्जॉय कर रहा है। हालांकि एक्ट्रेस के लिए दूसरी बार दुल्हन बनना इतना आसान भी नहीं था। इसके लिए उन्होंने ताने सुने और सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई। इसी बीच अब दलजीत कौर ने ट्रोल्स को जवाब दिया है।

    दलजीत को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब

    दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी का एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- उम्मीद। अगर सपने देखने की हिम्मत है तो उसे पूरा करने की भी होगी। जब जिंदगी में आप बेहतर करते हैं तो सोसाइटी कोशिश करती है आपको नीचा दिखाने की।

    View this post on Instagram

    A post shared by DALLJIET KAUR PATEL ੴ (@kaurdalljiet)

    वो आपको लाखों नेगेटिव कारण देती है कि आप जो कर रहे हो गलत है, लेकिन आप किसी को अपनी जिंदगी के बारे में सफाई मत दो। आपके पास जीने के लिए केवल एक ही जीवन है, इसलिए इसे ही वो सब कुछ दें जो आपके पास है।

    साथी के तलाश की उम्मीद न छोड़ें

    मैं सभी तलाकशुदा और विधवा लोगों को यह बताने के लिए एक क्षण लेना चाहती हूं कि वे उम्मीद न छोड़ें, और अपनी आत्मा के साथी की तलाश करते रहें क्योंकि हो सकता है कि आपने उनके साथ रास्ते पार नहीं किए हों ... अभी तक! वहीं उन्होंने ये भी कहा कि- ये आपकी जिंदगी है। आप जो चाहते हो इसे वो दो। जो चाहते हो वो करो। अपने बच्चों, दोस्तों और परिवार को समझाइए कि खुशियों के लिए रूढ़िवादी चीजों को परिभाषित करने की जरूरत नहीं है।

    खबरें और भी