यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dalljiet Kaur दूसरी शादी पर ट्रोल करने वालों की लगाई क्लास, बोलीं- समस्या क्या है
Dalljiet Kaur Video दलजीत कौर ने साल 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी। दोनों की शादी महज 6 साल ही चल पाई। साल 2015 में उन्होंने तलाक ले लिया था। करीब ...और पढ़ें

HighLights
- दलजीत कौर ने पति संग लगाई ट्रोल करने वालों की क्लास
- दलजीत ने निखिल संग 18 मार्च को शादी की थी
- एक्ट्रेस शादी के बाद अफ्रीका शिफ्ट हो चुकी हैं
नई दिल्ली, जेएनएन। Dalljiet Kaur Video: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) शादी के बाद पति और बेटे संग अफ्रीका शिफ्ट हो चुकी है। शादी के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी है। आए दिन अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को लेकर अपने ब्लॉग में खुलासे करती हैं। फैन्स को तो वो बेहद पसंद आती हैं। मगर कई बार उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं।
दलजीत कौर ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़
दलजीत कौर यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने अपनी शादी की है तब से वह दो तरह की ट्रोलिंग फेस कर रहे हैं। दलजीत ने कहा, 'कई ट्रोल हमारी उम्र के बारे में कमेंट करते हैं। मैं निक से सिर्फ 3 साल छोटी हूं। तो अगर वह बूढ़े हैं, तो मैं भी हूं।
मैं उनके लिए सेक्सी दिखना चाहती हूं, वह मेरे लिए सेक्सी दिखना चाहते हैं। हम लंबे समय तक जीना चाहते हैं और हमारे सामने पूरी लाइफ है। तो ट्रोल का जो हिस्सा है, वो भी उम्र की तरह बीत जाएगा।' इतना ही नहीं दलजीत आगे कहा, 'मुझे अपनी जर्नी पर बहुत गर्व है और मैं खुश हूं। मुझे इस बात पर जोर क्यों नहीं देना चाहिए कि मैंने दूसरी बार शादी कर ली है और मैं खुश हूं। समस्या क्या है? आप क्या सोचते हैं?'
हर दिन हनीमून की तरह होता है- दलजीत कौर
हाल ही में एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया था कि उनका हर दिन हनीमून की तरह बीत रहा है। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं अपना हनीमून रोज जी रहा हूं, यह अभी खत्म नहीं हो रहा है। नैरोबी एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। मैं खुद इसकी खूबसूरती और संस्कृति से अनजान थी। यह मुझे भारत की याद दिलाता है क्योंकि यहां बहुत गर्मी है।
खबरें और भी
दलजीत ने तलाक के 8 साल बाद की दूसरी शादी
बता दें, दलजीत कौर ने साल 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी। दोनों की शादी महज 6 साल ही चल पाई। साल 2015 में उन्होंने तलाक ले लिया था। दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाए थे। दलजीत और निखिल की शादी 18 मार्च 2023 को हुई है।