Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक साल की होने वाली हैं Debina Bonnerjee की 'नन्ही परी' Divisha, 'मॉम' ने Cute फोटोज शेयर कर लुटाया प्यार

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 10:33 AM (GMT+05:30)

    Debina Bonnerjee Daughter Divisha Birthday टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी की बेटी दिविशा चौधरी एक साल की होने वाली हैं। देबिना ने अपनी बेटी का बर्थडे मंथ ...और पढ़ें

    देबिना बनर्जी ने बेटी दिविशा का बर्थडे मंथ किया सेलिब्रेट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    देबिना बनर्जी ने बेटी दिविशा का बर्थडे मंथ किया सेलिब्रेट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. देबिना बनर्जी ने बेटी का सेलिब्रेट किया प्री-बर्थडे
    2. बर्थडे मंथ में देबिना ने बेटी की क्यूट फोटोज कीं शेयर
    3. एक साल की होने वाली हैं देबिना की छोटी बेटी दिविशा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Debina Bonnerjee Daughter Divisha Choudhary Birthday: देबिना बनर्जी छोटे पर्दे की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो इन दिनों टीवी से दूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। देबिना अपनी 'मॉम' जर्नी को बखूबी फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में, देबिना ने अपनी लाडली बेटियों के साथ रैम्प वॉक किया था और अब अभिनेत्री ने अपनी छोटी बेटी का बर्थडे मंथ सेलिब्रेट किया है।

    देबिना बनर्जी पिछले साल दो बेटियों की मां बनी थीं। अप्रैल में उन्होंने लियाना चौधरी (Lianna Choudhary) को जन्म दिया था, जबकि 11 नवंबर को वह और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) को एक और बेटी के माता-पिता बने थे। जल्द ही उनकी नन्ही परी दिविशा चौधरी (Divisha Choudhary) एक साल की होने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मॉम' Debina Bonnerjee ने दोनों बेटियों संग रैम्प पर बिखेरा जलवा, डेढ़ साल की Lianna ने क्यूट डांस से जीता दिल

    देबिना ने मनाया बेटी का बर्थडे मंथ

    दिविशा के बर्थडे का मंथ शुरू हो गया है। इस मौके पर अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिविशा की क्यूट फोटोज शेयर की हैं, जो उनके जन्म के ठीक बाद की लग रही हैं। एक तस्वीर में नन्ही दिविशा अपने मॉम और डैड गुरमीत चौधरी के साथ नजर आ रही हैं। बाकी दिविशा की सोलो फोटोज हैं, जिसमें नन्ही परी की मासूमियत फैंस का दिल जीतने के लिए काफी हैं। ज्यादातर फोटोज में दिविशा सोती हुई क्यूट लग रही हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए देबिना ने अपनी लाडली के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। कैप्शन में देबिना ने कहा, "अभी कल ही आपका जन्म हुआ है और आपके जन्मदिन का महीना भी आ गया। मेरी लाडली दिविशा चौधरी, आप स्वर्गदूत जैसी हैं। आपका आना, आपकी उपस्थिति, आपका व्यक्तित्व, सब कुछ आश्चर्यजनक रूप से आपका अपना है। बेबी, मैं आपसे 100 गुना ज्यादा प्यार करती हूं। मेरा चिकिशू हैप्पी बर्थडे मंथ।"

    बता दें कि देबिना की पहली बेटी लियाना चौधरी IVF के जरिए पैदा हुई थी। सालों तक ट्राई करने के बाद देबिना ने IVF चुना। हालांकि, पहली डिलीवरी के तुरंत बाद ही देबिना नेचुरली प्रेग्नेंट हो गई थीं और सात महीने बाद उन्होंने दिविशा की प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Debina Bonnerjee: 5 साल तक बच्चे के लिए तरसीं देबिना बनर्जी! कई बार फेल हुआ ट्रीटमेंट, अब छलका दर्द