यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Great Indian Kapil Show: 'मोटप्पा' को देख लोटपोट हुए Jr. NTR, Janhvi Kapoor ने सुनाया श्रीदेवी का मजेदार किस्सा
कॉमेडी से भरपूर शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के आने वाले एपिसोड में एक बार फिर हंसी और ठहाके की गूंज सुनने को मिलेगी। इस बार के एपिसोड में देवरा की कास्ट ...और पढ़ें

HighLights
- 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में गेस्ट होगी देवरा की कास्ट
- जाह्नवी ने सुनाए श्रीदेवी और बोनी कपूर के किस्से
- 'मोटप्पा' कीकू शारदा को देख छूटी हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हंसी और ठहाकों से भरपूर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन लौट आया है। जहां पिछले एपिसोड में 'जिगरा' की कास्ट ने एंट्री ली थी, वहीं इस बार 'देवरा' की कास्ट मेहमान बनकर आई है। कपिल शर्मा के शो के अपकमिंग एपिसोड में जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) शिरकत करेंगे।
'देवरा' कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स ने इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन के दूसरे एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद दर्शक तक लोटपोट हो गए हैं। प्रोमो की शुरुआत में जूनियर एनटीआर, कपिल शर्मा की टांग खिंचाई करते नजर आते हैं। वह कहते हैं कि पांच मिनट से वह यही सोच रहे हैं कि अगर कपिल उन्हें बैठने के लिए कहेंगे।
नॉर्थ और साउथ की हुई बात
इस एपिसोड में आपको जाह्नवी कपूर, श्रीदेवी के बारे में बात करती दिखेंगी। पहले जूनियर एनटीआर कहते हैं कि नॉर्थ से श्रीदेवी उनकी फेवरेट हैं। इस पर सैफ कहते हैं कि वह यही कहने वाले थे कि साउथ से श्रीदेवी उनकी पसंदीदा हैं। इसके बाद जाह्नवी बताती हैं कि उनके पिता बोनी कपूर ने श्रीदेवी के प्यार में खुद को साउथ इंडियन बना ही लिया था। वह सुबह आलू पंराठे की जगह इडली-सांभर खाने लगे थे। लेकिन आखिरकार श्रीदेवी उनसे एक नॉर्थ इंडियन की तरह झगड़ने लगती थीं।
कीकू शारदा बने 'मोटप्पा'
इस एपिसोड में कृष्णा अभिषेक, बाहुबली की राजमाता, तो कीकू शारदा 'मोटप्पा' बने नजर आएंगे। इनकी कॉमेडी देख तीनों गेस्ट के लिए अपनी हंसी को रोक पाना नामुमकिन हो जाता है। वहीं, प्रोमो के आखिर में एसएस राजामौली बने सुनील ग्रोवर एंट्री लेते हैं। वह एक बार फिर अपनी बातों से लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं।