Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उसके बाद सीधा मौत थी', क्योंकि सास भी कभी बहू और Devdas के चक्कर में 17 दिन तक क्यों नहीं सोई थी ये एक्ट्रेस?

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 07:10 PM (IST)

    एकता कपूर का फेमस शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी पर बहुत देखा जाता था। स्मृति ईरानी से लेकर अमर उपाध्याय और रोनित रॉय तक इस शो ने कई लोगों को पहचान ...और पढ़ें

    देवदास और क्योंकि सास भी कभी बहू ने उड़ाई थी इस एक्ट्रेस की नींद/ फोटो-Instagram
    देवदास और क्योंकि सास भी कभी बहू ने उड़ाई थी इस एक्ट्रेस की नींद/ फोटो-Instagram

    HighLights

    1. 17 दिनों तक जब इस एक्ट्रेस ने की थी दिन रात शूटिंग
    2. क्योंकि सास भी कभी बहू और देवदास थे दो बड़े प्रोजेक्ट्स
    3. संजय लीला भंसाली का फोन सुनकर हैरान हो गई थीं एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2000 के दशक में अगर फैंस किसी शो के सबसे ज्यादा दीवाने थे तो वह क्योंकि सास भी कभी बहू था, जिसके एक-एक किरदार ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था। आज 25 साल बाद भी इस टीवी सीरियल की यादें फैंस के मन में ताजा है।

    इस टीवी शो ने वैसे तो सभी कलाकारों को घर-घर में लोकप्रिय किया, लेकिन एक एक्ट्रेस एकता कपूर के शो में ऐसी भी थीं, जिनकी रातों की नींद और दिन का चैन इस शो की वजह से छिन गया था। कौन थी वह एक्ट्रेस जिसने देवदास और क्योंकि सास भी कभी बहू के चक्कर में गंवाई थी अपनी नींद, चलिए इस आर्टिकल में नीचे जानते हैं डिटेल्स: 

    संजय लीला भंसाली ने फोन करके कही थी ये बात

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की सास सविता मनसुखानी वीरानी का किरदार निभाने वालीं ये एक्ट्रेस अपरा मेहता हैं, जिन्होंने हाल ही में फ्राइडे टॉकीज से खास बातचीत करते हुए बताया कि जब वह अपने सबसे पॉपुलर टीवी शो की शूटिंग कर रही थीं, तो उस दौरान ही उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' भी ऑफर हुई थी। 

    यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में कैमियो करते नजर आएंगे जीतेंद्र, कब से शुरू हो रहा शो?

    Photo Credit- Instagram

    एक्ट्रेस ने कहा, "साल 2000 में दीवाली के आसपास मेरे लैंडलाइन पर एक फोन आया। दूसरी तरफ जो फोन पर था उन्होंने मुझसे कहा कि मैं संजय लीला भंसाली बोल रहा हूं। मेरा मुंह खुला का खुला रह गया। मैं टिक्की बना रही थी, उन्होंने मुझसे कहा कि मैं फिल्म बना रहा हूं देवदास, उसमें मैं आपको एक छोटा सा रोल ऑफर कर रहा हूं। उन्होंने मुझे बुलाया और मैं फोन रखकर सीधा उनसे मिलने चली गई"। 

    खबरें और भी

    लंबी चली थी क्योंकि सास भी कभी बहू थी की शूटिंग 

    अपरा मेहता ने आगे बातचीत करते हुए बताया, "कई मीटिंग्स के बाद जिस गाने में मैं थी देवदास के 'काहे छेड़-छेड़ मोहे' उसकी शूटिंग होनी थी। वह 12 दिन का शूट था। मैंने सोचा बड़ा मौका है, मैं अपनी शूटिंग का टाइमिंग एडजस्ट कर लूंगी, लेकिन उसका शूट भी 17 दिनों के लिए एक्सटेंट कर दिया गया। ये ऐसे 17 दिन थे, जिसमें न तो मैं देवदास की शूटिंग और न ही मेरे डेली सोप की शूटिंग कैंसिल कर सकती थी"।

    apara mehta

    Photo Credit- Instagram

    उस समय पर मैंने तकरीबन 17 दिनों तक दिन और रात शूटिंग की थी। उसके बाद मुझे ऐसा एहसास हो रहा था कि अस्पताल जाने का कोई ऑप्शन नहीं है, सीधा मेरी मौत ही होगी। हालांकि, ये पूरा मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा था"। इस बातचीत में अपरा ने ये भी बताया कि देवदास उनका सीक्रेट मेनिफेस्ट था। 

    यहां भी पढ़ें: Smriti Irani ने बच्चों के लिए लिखा खास मैसेज, एकता कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन