Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devoleena Bhattacharjee: विशाल सिंह का हाथ थामे दुल्हन बनीं देवोलीना, शादी की तस्वीर देख लोग बोले- घोर अनर्थ

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2022 02:01 PM (IST)

    Devoleena Bhattacharjee देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कम से कम उनकी लेटेस्ट तस्वीर तो यही कह रही है। बीती रात देवोलीना ने हल्दी ...और पढ़ें

    File Photo of Devoleena Bhattacharjee from Instagram
    File Photo of Devoleena Bhattacharjee from Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Devoleena Bhattacahrjee Marriage: 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू यानी कि देवोलीना भट्टाचार्जी आखिरकार दुल्हन बन गई हैं। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के बाद एक्ट्रेस ने दुल्हन के गेटअप में अपनी नई तस्वीर शेयर की है। कई फैंस उन्हें दुल्हन के रूप में देख गदगद हो गए हैं। देवोलीना की शादी की तस्वीर पर सोशल मीडिया के हर सेक्शन पर उन्हें बधाई दी जा रही है, तो वहीं कुछ इसे फेक बता रहे हैं।

    मंगलवार 13 दिसंबर को देवोलीना ने हल्दी और मेहंदी सेरेमनी से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। हालांकि, उन्होंने अपने होने वाले दूल्हे का नाम नहीं बताया। लेकिन मेहंदी में होने वाले पति की एक झलक जरूर देखने को मिली। वहीं, देवोलीना की हल्दी सेरेमनी में विशाल सिंह के साथ उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे थे कि दोनों शादी करने वाले हैं। कुछ ने इसे मजाक बताया, तो कुछ इस जोड़ी के एक होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस कपल ने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए शादी की पहली तस्वीर शेयर की है।

    फैंस बोले- घोर अनर्थ

    विशाल सिंह ने देवोलीना भट्टाचार्जी की दुल्हन के गेटअप में तस्वीर शेयर की है। शाइनिंग शेरवाली पहने विशाल ने इस मौके पर देवोलीना का हाथ थामा हुआ है। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, फैंस द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाइयों का तांता लग गया है। कई लोगों ने उन्हें कॉन्ग्रैचुलेशन्स कहा है। तो वहीं, कुछ इसे फेक बता रहे हैं। कई फैंस को उनकी यह तस्वीर कई फैंस को पसंद नहीं आई। एक यूजर ने शादी की इस तस्वीर को घोर अनर्थ बताया है।

    फैंस ने किया ट्रोल

    विशाल सिंह के साथ देवोलीना भट्टाचार्जी का हाथों में हाछ डाले देखना फैंस को असमंजस में डाल रहा है। एक यूजर ने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि गोपी बहू की शादी हुई किससे है। कई लोगों का मानना है कि यह मजह एक मैरिज प्रैंक है। 

    खबरें और भी

    एक यूजर ने लिखा, 'देवोलीना की असम भाषा में मूवी आ रही है। हालांकि, यह मैरिज प्रैंक ही है यह नहीं पता क्योंकि उनके बहुत सारे दोस्त वहां मौजूद हैं।'

    दुल्हन बनीं देवोलीना ने दिखाई अंगूठी

    बहरहाल, देवोलीना या विशाल की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक कमेंट नहीं आया है। लेकिन एक्ट्रेस ने दुल्हन के रूप में अपनी 2-3 तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही अपनी अंगूठी को दिखाती एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ के ऊपर किसी और का भी हाथ है।  

    हल्दी सेरेमनी के वीडियो पर भी हुए थे ट्रोल

    इससे पहले दोनों का हल्दी सेरेमनी ने वीडियो सामने आया था। देवोलीना और विशाल सिंह 'हुआ छोकरा जवां रे' पर डांस किया था। यह वीडियो भी काफी सुर्खियों में रहा।

    यह भी पढ़ें: Devoleena Bhattacharjee: 'साथ निभाना साथिया' की 'गोपी बहू' बनी दुल्हन, ब्राइडल लुक में शेयर की फोटो

    यह भी पढ़ें: हल्दी सेरेमनी से देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह का यह वीडियो देख बिफरे फैंस, कहा- बच्चे पर क्या असर पड़ेगा