Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devoleena Bhattacharjee: 39 साल की उम्र में मां बनीं TV की 'गोपी बहू', दिया बेटे को जन्म

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 01:58 PM (IST)

    साथ निभाना साथिया फेम गोपी बहू के घर खुशियां आई हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे को जन्म दिया है। अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रे ...और पढ़ें

    शादी के दो साल बाद मां बनीं देवोलीना (Photo: Instagram)
    शादी के दो साल बाद मां बनीं देवोलीना (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. साल 2022 में की थी शाहनवाज से शादी
    2. पेशे से जिम ट्रेनर हैं गोपी बहू के पति
    3. देवोलीना ने दिया बेटे को जन्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में आजकल खुशी का माहौल है। किसी के घर पर शहनाई बज रही है तो कहीं किलकारी गूंज रही है। अब टीवी एक्ट्रेस गोपी बहू के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस के घर नन्हा मेहमान आया है।

    देवोलीना ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने एक बेटे को जन्म दिया है। देवोलीना ने खुद ये जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,'हैलो वर्ल्ड! हमारा नन्हा फरिश्ता आ गया है।' एक्ट्रेस ने कल यानी 18 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया है।

    यह भी पढ़ें: 39 साल की उम्र में TV की 'गोपी बहू' बनने वाली हैं मां, डिलीवरी से पहले मैटरनिटी शूट से मचाई सनसनी

    दोस्त देने लगे बधाई

    इसी के तुरंत बाद मीडिया जगत से उनके फैंस आरती सिंह, पारस छाबड़ा, राजीव अदतिया, काजल पिसल और अन्य लोग उन्हें बधाई देने लगे। अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला ने लिखा, “आप दोनों को बधाई.. छोटे को प्यार।" पारस छाबड़ा ने लिखा, ‘बधाई हो।’, दीपिका सिंह ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई देवो।’

    View this post on Instagram

    A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

    साल 2022 में ब्वॉयफ्रेंड से की शादी

    देवोलीनी ने साल 2022 में जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी की थी। दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी लोनावला में हुई और ये एक कोर्ट मैरिज थी। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे।

    खबरें और भी

    इस सीरियल की वजह से मिली पॉपुलैरिटी

    देवोलीना ने अगस्त में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय किया। उनकी गोदभराई की फोटोज भी काफी ज्यादा वायरल हुई थीं। एक्ट्रेस को सीरियल साथ निभाना साथिया से घर-घर पहचान मिली। उनके गोपी बहू के किरदार को खूब पसंद किया गया। यह सीरीयल साल 2010 से 2017 के बीच आया।

    वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी। इस दौरान वो छठी मैया की शूटिंग कर रही थीं। थर्ड ट्राइमेस्टर में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। इसके अलावा वो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13), बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) और बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: 'साथ निभाना साथिया' की 'गोपी बहू' ने छोटी सी फ्रॉक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति के साथ मनाई शादी की सालगिरह