विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवोलीना भट्टाचार्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के करीबी का हुआ मर्डर, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Published: Sat, 02 Mar 2024 09:15 AM (IST)

साथ निभाना साथिया फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अक्सर फैंस के साथ मस्तीभरे मोमेंट्स ...और पढ़ें

देवोलीना भट्टाचार्जी. फोटो क्रेडिट- देवोलीना भट्टाचार्जी इंस्टाग्राम
देवोलीना भट्टाचार्जी. फोटो क्रेडिट- देवोलीना भट्टाचार्जी इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के करीबी का हुआ मर्डर
  2. एक्ट्रेस ने लगाई पीएम मोदी से मदद की गुहार
  3. देवोलीना ने पार्थिव शरीर इंडिया लाने में लगाई मदद की गुहार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने फैंस के साथ एक बुरी खबर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। देवोलीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। 

देवोलीना ने लगाई मदद की गुहार

एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनके दोस्त अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी है। ये घटना मंगलवार, 27 फरवरी की शाम घटी थी। देवोलीना ने अपने पोस्ट में पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी टैग किया है। उन्होंने अपने दोस्त के पार्थिव शरीर को वापस लाने में मदद की गुहार लगाई है।

एक्ट्रेस ने किया ये ट्वीट

देवोलीना ने लिखा, 'मेरे दोस्त अमरनाथ घोष की मंगलवार शाम को अमेरिका के सेंट लुइस अकादमी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार में इकलौता था। उसकी मां की तीन साल पहले मौत हो गई थी, पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। लेकिन आरोपियों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका। उसके कुछ दोस्तों के अलावा परिवार में और कोई नहीं बचा, जो उसके लिए लड़ सके।' एक्ट्रेस ने बताया कि वह कोलकाता का रहने वाला था।

'हत्या का कारण पता होना चाहिए'

देवोलीना ने आगे लिखा, 'वह कमाल का डांसर था और पीएचडी कर रहा था। वह शाम को वॉक पर निकला था कि अचानक एक अज्ञात शख्स ने गोली मार दी। अमेरिका में कुछ दोस्त डेड बॉडी लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई अपडेट नहीं है। भारतीय दूतावास, प्लीज देखें। कम से कम हमें उसकी हत्या का कारण पता होना चाहिए।' 

अंतिम संस्कार के लिए जुटाए जा रहे पैसे

इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक और बात की जानकारी दी। फैन के एक कमेंट पर देवोलीना ने रिप्लाई किया कि उनके दोस्त के अंतिम संस्कार के लिए पैसे जुटाए जा रहे हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस ने संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें: मार्च में दुल्हन बनने वाली हैं Taapsee Pannu? शादी की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, पर्सनल लाइफ पर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।