Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'देवों के देव महादेव' फेम Sonarika Bhadoria शादी के बाद हो गई बोल्ड, बिकिनी में शेयर की हॉट तस्वीरें

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 04:31 PM (IST)

    सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) बीते महीने विकास पाराशर संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही अपनी वन मंथ वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब् ...और पढ़ें

    सोनारिका भदौरिया का बिकिनी लुक (Photo Instagram)
    सोनारिका भदौरिया का बिकिनी लुक (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  टीवी शो 'देवों के देव: महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने 18 फरवरी में ब्वॉयफ्रेंड  विकास पाराशर संग शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने हाल ही अपनी वन मंथ वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। सोशल मीडिया पर सोनारिका ने पति संग कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की थी।

    वहीं अब मंगलवार को अभिनेत्री ने अपनी नई फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसमें वह व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सोनारिका एक से बढ़कर पोज देती नजर आ रही हैं। 

    यह भी पढ़ें- Sonarika Bhadoria Wedding: टीवी की 'पार्वती' ने रणथंभौर में मंगेतर संग रचाई शादी, सुर्ख लाल रंग में लगीं खूबसूरत

    सोनारिका  का बिकिनी लुक

    पर्दे पर लहंगे और साड़ी में जेवर से सजी धजी नजर आने वालीं सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। इसका अंदाजा अभिनेत्री की हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में लगा सकते हैं। इस फोटो में सोनारिका व्हाइट कलर की बिकिनी पहने समंदर में खड़ी नजर आ रही हैं।

    हनीमून एन्जॉय कर रही है एक्ट्रेस 

    सोनारिका बिकनी में अपनी हॉट बॉडी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सोनारिका डलते सुरत के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री इन दिनों पति संग हनीमून एन्जॉय कर रही हैं और वहीं से तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। 

    राजस्थान में की थी शादी 

    एक्ट्रेस ने सवाई माधोपुर में  विकास पाराशर से  शादी की थी। इस कपल की शादी के फंक्शन पांच दिनों तक चले थे, जिसमें हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल आदि फंक्शन शामिल थे। कपल अपनी शादी में एक रॉयल दूल्हा-दुल्हन की तरह सजा था।

    खबरें और भी

    जिम में शुरू हुई थी लव स्टोरी

    ​सोनारिका और विकास पाराशर की लव स्टोरी जिम में शुरू हुई थी। विकास, सोनारिका के भाई के दोस्त हैं। जिम में पहली मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे, जिसके बाद सात सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और बाहरी दुनिया से भी छुपाकर रखा।

    सोनारिका का करियर

     सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) के करियर की बात करें तो उन्होंने न सिर्फ टीवी में काम किया है बल्कि वह जानी-मानी तेलुगू स्टार भी हैं। उन्होंने 'जादूगाडु', 'स्पीडुन्नोडु', 'ईदो रकम आओ रकम' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

    यह भी पढ़ें- हनीमून पर पति के साथ रोमांटिक हुईं TV की 'पार्वती', वन मंथ एनिवर्सरी पर शेयर की तस्वीर