Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonarika Bhadoria Wedding: टीवी की 'पार्वती' की शादी की रस्में शुरू, 'माता की चौकी' से सामने आई ये फोटो

    Updated: Sun, 04 Feb 2024 03:11 PM (IST)

    Sonarika Bhadoria Wedding एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने टेलीविजन इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। फैंस उन्हें आज भी देवों के देव महादेव की पार्वती के लि ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया-विकास पाराशर 'माता की चौकी' फंक्शन
    एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया-विकास पाराशर 'माता की चौकी' फंक्शन

    HighLights

    1. एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया बनने वाली हैं दु्ल्हन
    2. सोनारिका की शादी की तैयारियां शुरू
    3. एक्ट्रेस ने शेयर की 'माता की चौकी' से तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonarika Bhadoria Wedding: 'देवों के देव महादेव' की पार्वती यानी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनकी वेडिंग प्रिपरेशन भी शुरू हो गई हैं।

    शुरू हुई शादी की तैयारियां

    सोनारिका भदौरिया ने कई टीवी शोज में काम किया, मगर उन्हें लोकप्रियता 'देवों के देव महादेव' से मिली। एक्ट्रेस की अब एक नई फिल्म 'हिंदुत्व' रिलीज होने वाली है, जिसमें वह अहम रोल निभाती नजर आएंगी। इस बीच एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। सोनारिका भदौरिया की शादी की तैयारियां 'माता की चौकी' से शुरू हुई है।

    'माता की चौकी' से वीडियो और फोटो आए सामने

    एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'माता की चौकी' से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस और उनके मंगेतर विकास पाराशर 'माता की चौकी' पर बजने वाले गानों पर डांस नजर आ रहे हैं। जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला ये कपल लाल रंग के जोड़े में नजर आया। माता की आरती उतारने के साथ ही कपल ने दोस्तों के साथ फोटो भी खिंचवाई। 

    सोनारिका ने माता की चौकी में वही नेकपीस पहना है, जो उन्होंने रोका सेरेमनी में पहना था। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के इस खास पल का जश्न मनाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, ''माता की चौकी हमारी शादी की रस्मों की दिशा में पहला कदम है। यह मुंबई में हुआ। इसलिए मैं कह सकती हूं कि यह किसी रिसेप्शन से कम नहीं था। इस शुभ दिन पर मेरे परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद रहे।''

    खबरें और भी

    इस दिन है शादी

    सोनारिका भदौरिया 18 फरवरी को शादी करेंगी। ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस सवाई माधोपुर में शादी करेंगी, जो कि पांच दिनों का फंक्शन होगा। हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल, आदि फंक्शन से रस्मों की शुरुआत होगी।

    यह भी पढ़ें: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद सबसे महंगी फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर, इस बड़े डायरेक्टर संग मिलाया हाथ?