विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TMKOC सेट पर जब दिलीप जोशी पर फेंकी गई कुर्सी, गुस्से से तिलमिलाए एक्टर ने दे डाली थी ये धमकी

Published: Tue, 21 May 2024 02:36 PM (IST)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर दिलीप जोशी जबरदस्त फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। शो में जेठालाल गड़ा के रोल ...और पढ़ें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर दिलीप जोशी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर दिलीप जोशी

HighLights

  1. पॉपुलर शो है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
  2. दिलीप जोशी का सेट पर हो चुका है झगड़ा
  3. जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने दिलीप जोशी को लेकर किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। TMKOC actor Dilip Joshi: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में से जेठालाल गड़ा के रोल में सालों से दिलीप जोशी लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यह सीरियल अक्सर ही सुर्खियों में बना रहता है। कभी किसी एक्टर के झगड़े के कारण, तो कभी कहानी को लेकर। 

फिर चर्चा में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

'तारक मेहता...' का शो कुछ दिन पहले एक बार तब लाइमलाइट में रहा, जब 'रोशन सिंह सोढी' यानी गुरुचरण सिंह के लापता होने की जानकारी सामने आई। अब एक दूसरे रीजन को लेकर लोगों के बीच इस शो को लेकर सुगबुगाहट है। हाल ही में मिसेज सोढी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने दिलीप जोशी को लेकर एक बात का खुलासा किया। 

जेनिफर मिस्त्री ने दिलीप जोशी को लेकर किया ये खुलासा

बॉलीवुड शादीज में आई रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर मिस्त्री ने कहा कि एक बार दिलीप जोशी का सोहेल रहमानी के साथ झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच बात इतनी बिगड़ गई थी कि दिलीप जोशी ने शो छोड़ने तक की धमकी दे दी थी। 

सोहेल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ऑपरेशनल हेड हैं। किसी बात पर उनका दिलीप जोशी के साथ झगड़ा हो गया था। गुस्से में सोहेल ने दिलीप जोशी की तरफ कुर्सी फेंक दी थी। तब एक्टर ने इस मिसबिहेवियर पर कहा कहा था कि अगर सोहेल 'तारक मेहता...' के प्रोजेक्ट से जुड़े रहे, तो वह शो छोड़ देंगे।

बाकी एक्टर्स ने किया था बायकॉट

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि सोहेल को दिलीप जोशी से दूर रखा गया था और ऐसा दो साल तक हुआ था। इतना ही नहीं, बल्कि बाकी कास्ट मेंबर्स ने भी सोहेल रहमानी को उनके बर्ताव की वजह से बायकॉट कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Gurucharan Singh: 25 दिन बाद घर लौटे 'रोशन सिंह सोढी', 'तारक मेहता...' एक्टर ने बताया इतने दिनों तक कहां थे गायब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।