कैंसर से सहमीं Dipika Kakar, बाल झड़ने-मोटापा बढ़ने पर बोलीं- 'अच्छी न दिखने की कोई...'
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को जब से कैंसर हुआ है, तभी से वह इस बीमारी को लेकर खुलकर बात कर ...और पढ़ें

कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ का हुआ कैसा हाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
39 साल की उम्र में दीपिका कक्कड़ को कैंसर
कैंसर का जान टूट गई थीं दीपिका कक्कड़
बेटे को फीड न कराने पर फूट-फूटकर रोई थीं दीपिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं। पहले शादी, फिर बच्चे और अब वह अपनी बीमारी के चलते इंडस्ट्री से दूर हैं। 39 साल की उम्र में वह कैंसर से जूझ रही हैं।
दीपिका कक्कड़ ने जब से अनाउंसमेंट की है कि वह कैंसर से जूझ रही हैं और इन दिनों उनका इलाज चल रहा है। तभी से वह सोशल मीडिया या फिर पॉडकास्ट के जरिए अपनी बीमारी पर खुलकर बात कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि कैंसर के बाद होने वालीं दिक्कतों को लेकर वह क्या सोच रही हैं।
कैंसर से टूट गई थीं दीपिका
दीपिका कक्कड़ रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में आईं, जहां उन्होंने अपनी बीमारी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि जब उन्हें और उनके पति शोएब इब्राहिम (Shoiab Ibrahim) को मालूम हुआ कि उन्हें कैंसर है तो दोनों फूट-फूटकर रोए थे। बकौल दीपिका-
यह पहली बार था जब मैं कार में बैठी थी और मुझे रुहान (बेटा) अपनी मां को देना पड़ा क्योंकि वह बहुत रो रहा था और मैं फीड नहीं करा पा रही थी। मैं बस टूट गई। उस पल मेरे दिल से एक प्रार्थना आई कि अगर यह कैंसर है तो मुझे कोई शिकायत नहीं है। मैं बस ठीक होना चाहती हूं। मुझे पता है कि तुम (शोएब) मुझे ठीक कर दोगे और फिर हम दोनों वहीं टूट गए।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने पर बुरी तरह ट्रोल हुए दीपिका के पति, अब एक्टर का फूटा गुस्सा
दीपिका को नहीं बाल झड़ने की शिकायत
दीपिका कक्कड़ ने बताया कि कैंसर की बीमारी की वजह से वजन बढ़ना, बाल झड़ना या अच्छा न दिखने की उन्हें कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा-
यह शब्द ही किसी के लिए बहुत डरावना है। मेरा मतलब है, अगर किसी को बताया जाए कि उसे कैंसर है, तो वह अंदर से बिखर जाता है। इसलिए शोएब और मैं उस लॉबी में खूब रोए। हम दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और वहीं रोए। मगर बाद में हमने फैसला लिया कि हम अब और नहीं रोएंगे। सच कहूं तो, मुझे अच्छा न दिखने या वजन बढ़ने या मेरे बाल झड़ने की कोई शिकायत नहीं है। मैंने हमेशा उनसे कहा कि मैं बस ठीक होकर वापस आना चाहती हूं और रुहान के लिए यहां रहना चाहती हूं।
दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी की थी। वह और शोएब 2023 में एक बेटे के माता-पिता बने थे जिसका नाम रुहान है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Winner: 'बिग बॉस का सबसे डिजर्विंग...' इस फाइनलिस्ट के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहती हैं एक्स विनर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।