विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार की वजह से टल गई Dipika Kakar की सर्जरी, पति Shoaib Ibrahim ने दिया हेल्थ अपडेट

Published: Fri, 23 May 2025 09:06 PM (IST)

ससुराल सिमर का की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों लिवर में ट्यूमर के दर्द से गुजर रही ...और पढ़ें

शोएब इब्राहिम औऱ दीपिका कक्कड़ की फोटो (क्रेडिट -इंस्टाग्राम)
शोएब इब्राहिम औऱ दीपिका कक्कड़ की फोटो (क्रेडिट -इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. लिवर ट्यूमर से जूझ रही हैं दीपिका कक्कड़
  2. कुछ दिनों से दीपिका को पेट में हो रहा था दर्द
  3. शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन अभिनेत्री और व्लॉगर दीपिका कक्कड़ के फैंस को जबसे उनकी हेल्थ के बारे में पता चला वो काफी चिंतित हैं। अभिनेत्री के लीवर में ट्यूमर है। उनके पति शोएब ने ब्लॉग के जरिए इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद से फैंस काफी मायूस हो गए।

एक्ट्रेस को आ रहा था तेज बुखार

एक्ट्रेस को जस्द से जल्द सर्जरी करवाने के लिए कहा गया था। हालांकि उनको काफी समय से तेज बुखार आ रहा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब पति शोएब इब्राहिम ने उनके हेल्थ के बारे में अपडेट जारी किया है। बुखार के कारण सर्जरी में देरी करनी पड़ी है।

यह भी पढ़ें: 'आप कितना भी रो लो...' भाभी Dipika Kakar को लीवर ट्यूमर होने पर ननद सबा इब्राहिम ने दिया रिएक्शन

हालांकि दीपिका का बुखार अब कंट्रोल में है और वह घर लौट आई हैं। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो सर्जरी अगले सप्ताह के लिए शेड्यूल कर दी गई है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे दीपिका के लिए प्रार्थना करें।

सोशल मीडिया पर शेयर किया नोट

शोएब इब्राहिम ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया, जिसमें प्रशंसकों को दीपिका की सेहत के बारे में अपडेट दिया गया। उन्होंने लिखा, "आप सभी को दीपिका की सेहत के बारे में अपडेट देना था। उनका बुखार नियंत्रण में है और वह घर वापस आ गई हैं... अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो अगले सप्ताह उनकी सर्जरी होने की संभावना है। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें।" इसके अलावा, उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनकी बहन सबा इब्राहिम और उनके नवजात बच्चे पर भी आशीर्वाद बरसाने के लिए कहा। " सबा और खालिद हाल ही में एक बेटे के माता-पिता बने हैं।"

एक्ट्रेस के लीवर में है ट्यूमर

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में शोएब इब्राहिम ने खुलासा किया था कि दीपिका को पिछले कुछ हफ्तों से पेट में बहुत दर्द हो रहा था। शुरुआत में उन्हें दवा लेने की सलाह दी गई थी, क्योंकि उन्हें लगा कि शायद उन्हें कोई संक्रमण है। हालांकि, जब दर्द बढ़ गया, तो अभिनेत्री ने कुछ स्कैन करवाए, जिसमें पता चला कि उनके लीवर में ट्यूमर है।

यह भी पढ़ें: लीवर ट्यूमर से जूझ रहीं Dipika Kakar, पति Shoaib Ibrahim का छलका दर्द, कहा- 'यह हमारे लिए बहुत शॉकिंग है'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।