यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim ने बेटे रुहान का अकीकाह किया सेलिब्रेट, पहली बार लगवाया लाडले का वैक्सीनेशन
Dipika Shoaib Son Ruhaan छोटे पर्दे के मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम कुछ महीने पहले एक बेटे के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने बच्चे का नाम ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Son Ruhaan: ससुराल सिमर का सीरियल से घर-घर में मशहूर हुए 'सिमर' दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और 'प्रेम' शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा कपल हैं। जून में कपल को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला था। माता-पिता बनने के बाद दोनों सातवें आसमान पर हैं।
दीपिका और शोएब ने अभी तक अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन वह अपने बच्चे से जुड़ी हर डिटेल को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते हैं। हाल ही में, शोएब और दीपिका ने अपने बेटे रुहान (Ruhaan) का अकीकाह करवाया। हालांकि, उन्होंने सिंपल तरीके से इसे सेलिब्रेट किया।
शोएब और दीपिका ने मनाया बेटे का अकीकाह
शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में खुलासा किया कि अकीकाह बच्चे के जन्म के सातवें दिन होता है, लेकिन प्री-मेच्योर बेबी होने की वजह से उसका अकीकाह अब किया गया। शोएब ने बताया कि अभी कोई सेलिब्रेशन नहीं किया जा रहा है। बाद में मौदहा (शोएब का होमटाउन) में ग्रैंड सेलिब्रेशन किया जाएगा। बस बलिदान वगैरह किया जाएगा। व्लॉग में देखा जा सकता है कि शोएब और दीपिका ने अपने बच्चे के बाल काटवाये।
अकीकाह के बाद दीपिका और शोएब अपने बच्चे का पहली बार वैक्सीनेशन कराने के लिए गये। उन्होंने पेनलेस वैक्सीनेशन कराया, जिसकी वजह से उनका लाडला जल्दी ठीक हो गया। उन्होंने बताया कि पहली बार कपल ने अपने बच्चे के आंख में आंसू देखा। बेटे को रोता हुआ देख शोएब और दीपिका भी इमोशनल हो गये थे।
खबरें और भी
दीपिका ने शादी के बाद मनाया था पहला बर्थडे
6 अगस्त 2023 को दीपिका ने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। शोएब इब्राहिम ने पत्नी दीपिका को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी नन्ही सी जान रुहान को अपनी गोद में लिये हुए दिख रही हैं। रुहान की टी-शर्ट के बैक साइड में लिखा था, 'मेरे साथ अम्मी का पहला बर्थडे।' लाल सूट में दीपिका अपने बेटे के प्यार में खोई दिख रही हैं।
दीपिका-शोएब की शादी
सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और शोएब ने साल 2018 में निकाह किया था। शादी के पांच साल बाद दीपिका और शोएब ने 21 जून 2023 को एक बेटे का स्वागत किया था। दीपिका की प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई थी।