विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम का हुआ मिसकैरेज, छलका दर्द, बोलीं- 'अल्लाह की यही मर्जी थी'

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 13 May 2023 02:14 PM (IST)

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टेलीविजन की दुनिया के जाने माने कलाकार हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं ...और पढ़ें

File Photo of Shoaib Ibrahim, Saba Ibrahim and Dipika Kakkad
File Photo of Shoaib Ibrahim, Saba Ibrahim and Dipika Kakkad

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे के नामी एक्टर शोएब इब्राहिम कुछ ही महीनों में पिता बनने वाले हैं। कुछ दिन पहले उनकी बहन सबा इब्राहिम ने भी फैंस के साथ गुड न्यूज दी थी कि वह छह हफ्ते की प्रेग्नेंट हैं। लेकिन उन्हें लगातार ब्लीडिंग हो रही थी, जिस कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। हाल ही में पता लगा कि उनका मिसकैरेज हो गया। इस दुखद खबर को खुद उन्होंने अपने व्लॉग में शेयर किया है।

सबा इब्राहिम की तबीयत कुछ दिनों से सही नहीं थी। पीसीओडी की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चे की हार्ट रेट नॉर्मल नहीं थी, और उनको लगातार ब्लीडिंग की वजह से 15 दिन का प्रॉपर बेड रेस्ट दिया था। अब जब 15 दिन पूरे करने के बाद वह स्कैन कराने के लिए डॉक्टर के पास गईं, तो अबॉर्शन कराने के लिए कहा गया क्योंकि बच्चे की हार्टबीट नहीं थी।

टूट चुकी थीं सबा

व्लॉग में सबा के पति ने बताया कि जब सबा स्कैन कराने के लिए गईं, तो वह बाहर बैठे हुए थे। सब अच्छा होने की उम्मीद ही कर रहे थे। जब सब हो गया तो डॉक्टर ने सनी को बुलाया, और बताया कि बच्चे की हार्टबीट नहीं है। सनी ने बताया कि सबा टूट चुकी थीं। उन्हें किसी तरह समझाया और संभाला। घरवालों को पूरी बात बताई और फिर सनी सबा को लेकर घर चले गए। उसके बाद दूसरे दिन सुबह 6:30 बजे उन्हें बुलाया गया।

सबसे बुरा दिन था

व्लॉग में सनी ने बताया कि वो दिन उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन था। सबा को ऑपरेशन थिएटर में एडमिट करना था। सबा अब ठीक हैं, लेकिन ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले उन्हें डर था कि कहीं उनकी मौत न हो जाए। सनी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी हमारे साथ हैं, और वह पूरी हिम्मत के साथ इन हालातों का सामना कर रहे हैं।