Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Disha Parmar Baby Shower: अपने बेबी शॉवर में दिशा परमार ने लगाए जमकर ठुमके, वेस्टर्न ड्रेस में लगीं बेहद सुंदर

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 01:29 PM (IST)

    Disha Parmar Baby Shower टेलीविजन एक्ट्रेस दिशा परमार जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में मुंबई के एक रेस्तरां में दिशा परमार के लिए बेबी शॉवर का आय ...और पढ़ें

    Disha Parmar के बेबी शॉवर की झलकियां आईं सामने। photo-Instagram
    Disha Parmar के बेबी शॉवर की झलकियां आईं सामने। photo-Instagram

    HighLights

    1. दिशा परमार ने सेलिब्रेट की बेबी शॉवर
    2. दिशा परमार ने पति के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
    3. दिशा के बेबी शॉवर केक ने खींचा ध्यान

     नई दिल्ली, जेएनएन। Disha Parmar Baby Shower: छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिशा परमार (Disha Parmar) और उनके सिंगर पति राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) कुछ ही दिनों में अपने घर में एक नन्हे-मुन्ने बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। हाल ही में, दिशा परमार ने अपने पति राहुल और फैमिली-फ्रेंड्स के साथ अपनी गोद भराई सेरेमनी सेलिब्रेट की।

    दिशा परमार की बेबी शॉवर सेरेमनी

    24 अगस्त की शाम दिशा परमार और राहुल के लिए बेहद खास रही। 'टू बी पैरेंट्स' राहुल और दिशा ने मुंबई के एक रेस्तरां में एक बेबी शॉवर सेरेमनी होस्ट की, जो वेस्टर्न थीम बेस्ड पर थी। रेस्तरां से बाहर निकलकर दिशा परमार ने पति के साथ पैपराजी को ढेर सारे पोज दिये। इस दौरान सिंगर अपनी लेडी लव का खूब ख्याल रखते दिखे। उन्होंने अपनी वाइफ के बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज भी दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    दिशा परमार के बेबी शॉवर की इनसाइड झलकियां

    दिशा परमार ने बेबी शॉवर सेरेमनी से इनसाइड झलकियां भी शेयर की हैं। राहुल और दिशा के चेहरे पर माता-पिता बनने का नूर साफ दिखाई दे रहा था। कपल के बेबी शॉवर केक ने भी सभी का ध्यान खींचा।

    दिशा परमार और राहुल वैद्य के बेबी शॉवर में डबल टियर केक थी, जिसका थीम पेस्टल ब्लू और पिंक था। केक पर 'दिशुल बेबी' के साथ दो बेबीज बना हुआ था, जो पूरे केक का आकर्षण था। एक तस्वीर में दिशा और राहुल को डांस करते हुए भी देखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    दिशा परमार का बेबी शॉवर लुक

    दिशा ने अपने बेबी शॉवर के लिए वेस्टर्न लुक चुना। बड़े अच्छे लगते हैं 2 फेम एक्ट्रेस ने लेवेंडर कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थी, जिसे एक्ट्रेस ने व्हाइट स्लीपर से पेयर किया था। ग्लॉसी मेकअप में दिशा बहुत प्यारी लग रही थीं। वहीं, उनके पति राहुल वैद्य ने भी व्हाइट पैंट के साथ ऑरेंज-व्हाइट प्रिंटेड शर्ट में अपने लुक को कैजुअल रखा था। 

    बता दें कि राहुल वैद्य और दिशा परमार ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 जुलाई 2021 को मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। कपल ने इसी साल मई में प्रेग्नेंसी का एलान किया था।