यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम Disha Parmar ने टाइट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, शादी के 2 साल बाद बनेंगी मां
Disha Parmar Pregnancy बड़े अच्छे लगते हैं फेम एक्ट्रेस दिशा परमार जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक ...और पढ़ें

HighLights
- दिशा परमार ने शेयर की तस्वीर
- बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं दिशा
- दिशा के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
नई दिल्ली, जेएनएन। Disha Parmar Pregnancy: छोटे पर्दे की कई अभिनेत्रियां जल्द ही मां बनने वाली हैं, जिनमें से एक दिशा परमार भी हैं। दिशा परमार (Disha Parmar) टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। पिछले महीने ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
दिशा परमार उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ हर खुशी और दुख शेयर करती हैं। जब से दिशा ने मां बनने की न्यूज दी है, वह अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें और वीडियोज भी दिखाती रहती हैं। लेटेस्ट फोटो में एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।
दिशा परमार का क्यूट बेबी बंप
दिशा परमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है। तस्वीर में दिशा ऑरेंज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। खुले बाल, इयररिंग्स और स्माइल के साथ दिशा परमार के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो है, जो उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है। फोटो के साथ दिशा ने कैप्शन में लिखा- 'मम्मा।'
दिशा परमार ने 18 मई 2023 को पति राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) के साथ अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज शेयर की थी। दिशा ने राहुल के साथ ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग की थी, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही थीं। कपल ने अपने होने वाले बेबी का सोनोग्राफी भी दिखाया था।
खबरें और भी
कौन हैं दिशा परमार के पति?
28 साल की दिशा परमार 'वो अपना सा', 'जमाई राजा' और 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा खट्टा खट्टा' में नजर आ चुकी हैं। साल 2021 में एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस' फेम प्लेबैक सिंगर राहुल वैद्य से धूमधाम से शादी की थी।
दिशा परमार का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, दिशा परमार इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' में को-स्टार नकुल मेहता के साथ नजर आ रही हैं। वह इसके दूसरे सीजन में भी दिखाई दी थीं। उनकी और नकुल की जोड़ी को इतना पसंद किया गया था कि, मेकर्स को इसका तीसरा सीजन बनाना पड़ा।