यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rahul Vaidya और दिशा परमार ने करवाए बेटी नव्या को महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर के दर्शन, शेयर किया वीडियो
Rahul Vaidya और Disha Parmar ने बीते साल 20 सितंबर को बेटी नव्या वैद्य का स्वागत किया है। अब दोनों अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में इस ...और पढ़ें

HighLights
- राहुल-दिशा ने नव्या को करवाए महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर में दर्शन
- इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
- फैंस ने लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rahul Vaidya Disha Parmar: टीवी के फेमस कपल में से एक दिशा परमार और राहुल वैद्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वहां अपनी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को झलक दिखाते रहते हैं।
इस कपल ने बीते साल 20 सितंबर को अपनी बेटी नव्या वैद्य का स्वागत किया है और कुछ दिनों पहले ही उसका चेहरा भी फैंस को दिखा दिया। अब यह कपल अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रहा है। हाल ही में उन्होंने नव्या को महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर के दर्शन कराए, जिसका वीडियो भी उन्होंने फैंस को दिखाया है।
यह भी पढ़ें: Disha Parmar को छोड़ ये किस हसीना की बाहों में दिखे Rahul Vaidya, कौन है सिंगर के गाने की ये मिस्ट्री गर्ल?
राहुल-दिशा ने शेयर किया वीडियो
राहुल वैद्य और दिशा परमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने पूरे परिवार के साथ महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नव्या को गौशाला में गौ माता से भी मिलवाया।
View this post on Instagram
वीडियो को शेयर करते हुए राहुल ने कैप्शन में लिखा, 'जब मेरा जन्म हुआ था तब मेरी माता जी ने मुझे इसी महालक्ष्मी माता के चरणों में रखकर आशीर्वाद लिया था। वैसे ही हमारी बिटिया नव्या को माताजी के पैरों में रखकर दिशा और मैंने उसके लिए आशीर्वाद लिया। मंदिर के ही परिसर मे एक गौशाला का ये वीडियो'।
खबरें और भी
फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
राहुल और दिशा के इस वीडियो पर उनके फैंस रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह देखकर बहुत खुशी हुई। महालक्ष्मी जगदंबा माता आपके परिवार को आशीर्वाद दें'। एक अन्य ने लिखा, 'राहुल वैद्य आप सबसे स्वीट, सच्चे और लविंग-केयरिंग पर्सन हैं'।
दिशा ने की थी पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर बात
दिशा परमार ने बीते महीने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि शुरुआती डेढ़ महीने उनके बहुत मुश्किल थे। मैं हर रोज रोया करती थी, लेकिन अब मैंने अपना रूटीन सेट कर लिया है और अब सब सही चल रहा है।