Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Divyanka Tripathi ने चंडीगढ़ में आए भूकंप के झटकों पर जताया था उत्साह, ट्विटर पर मिली जमकर लताड़

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 08:55 PM (GMT+05:30)

    Divyanka Tripathi On Earthquake दिव्यांका त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ पड़ रही है। इसके पीछे प्रमुख कारण यह है उन्होंने चंडीगढ़ में आए भूकंप पर ...और पढ़ें

    Divyanka Tripathi On Earthquake: दिव्यांका त्रिपाठी ने भूकंप पर उत्साह जताया था।
    Divyanka Tripathi On Earthquake: दिव्यांका त्रिपाठी ने भूकंप पर उत्साह जताया था।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Divyanka Tripathi On Earthquake: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने हाल ही में आए भूकंप पर इंस्टाग्राम वीडियो बनाते हुए खुशी जताई थी। इसके बाद ट्विटर पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। वहीं, उनकी इस हरकत को असंवेदनशील करार दिया गया है। दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ये है मोहब्बतें में नजर आती हैं। अब उनके गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

    मंगलवार की रात को उत्तर भारत में भूकंप आया था 

    गौरतलब है कि मंगलवार की रात को उत्तर भारत में भूकंप आया था। इसके चलते लोग डर गए थे और घरों से बाहर निकल गए थे। यह 6.6 मेग्नीट्यूड का भूकंप था। इसका केंद्र अफगानिस्तान था। भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए। वहीं, कई लोग डर के मारे घर से बाहर निकलते भी देखें गए।

    दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने भूकंप महसूस करने पर उत्साह जताया था

    इस बीच दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जीवन का पहला भूकंप महसूस करने पर उत्साह जताते हुए एक वीडियो बनाया था। उन्होंने बताया कि वह बहुत उत्साहित है क्योंकि चंडीगढ़ में वह अपने जीवन का पहला भूकंप अनुभव कर रही है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं, 'यह मेरे लिए बहुत ही उत्साहजनक है क्योंकि मैं मेरे जीवन का पहला भूकंप महसूस कर रही हूं। आपको ऐसा महसूस नहीं होगा। गली मोहल्ला सब नीचे आ गया है चंडीगढ़ में। यह बहुत उत्साहित करने वाला है अभी तो, जब तक कि ज्यादा नहीं होता।' 

    View this post on Instagram

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    दिव्यांका त्रिपाठी को जमकर ट्रोल जा रहा है

    दिव्यांका त्रिपाठी को इस हरकत के लिए उन्हें जमकर ट्रोल जा रहा है। कई लोगों ने दिव्यांका त्रिपाठी के इस संवेदनशील व्यवहार पर निराशा जताई है। उनका मानना है कि भूकंप से कई लोगों को नुकसान हुआ है। ऐसे में वह कैसे उत्साह दिखा सकती हैं। एक ने लिखा है, 'यह पागल हो गई है। ऐसा असंवेदनशील व्यवहार वाला वीडियो क्यों शेयर किया।' इसके पहले अफगानिस्तान में आए भूकंप से पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, अफगानिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। भारत में रात 10:30 बजे लोग सड़कों पर निकल आए थे। दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

    खबरें और भी