Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKK 13: दिव्यांका त्रिपाठी ने मारी शो में धांसू एंट्री, ऐश्वर्या शर्मा को दिया अब तक का सबसे खतरनाक स्टंट

    Updated: Mon, 18 Sep 2023 02:05 PM (GMT+05:30)

    KKK 13 खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो की दुनिया की फेमस शो है। कंटेस्टेंट्स से एक से बढ़कर स्टंट्स परफॉर्म कराए जाते हैं। कभी कीड़े-मकौड़ों को उन पर डाल ...और पढ़ें

    Divyanka Tripathi in Khatron ke Khiladi 13
    Divyanka Tripathi in Khatron ke Khiladi 13

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13:फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में एक से बढ़कर स्टंट दिखाए जाते हैं। कंटेस्टेंट्स को कुछ ऐसे टास्क परफॉर्म करने के लिए दिए जाते हैं, जिसे देख यूजर्स तक की चीख निकल जाती है। शो में टेलीविजन जगत के सितारों से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक के जाने-माने चेहरे हैं, जिन्होंने तमाम खतरों का सामना किया और यहां तक पहुंचे। लेकिन इनके लिए आगे का रास्ता और कठिन होने वाला है। शो में तीन नए चेहरे शामिल होंगे, जो कंटेस्टेंट्स के लिए चुनौती बनकर आने वाले हैं।

    'खतरों के खिलाड़ी 13' में आए तीन चैलेंजर्स

    'खतरों के खिलाड़ी 13' में शिव ठाकरे, अरिजीत तनेजा, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, नायरा बनर्जी जैसे कई कंटेस्टेंट्स हैं, जिन्होंने अपने पावरफुल अंदाज में एक-एक टास्क को कम्पलीट किया है। मगर अब इन्हें चैलेंज देने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi), फैसल शेख (Faisal Sheikh) और हिना खान (Hina Khan) एंट्री लेते देखे जाएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    दिव्यांका ने दिया ऐश्वर्या को खतरनाक टास्क

    फैसल, दिव्यांका और हिना से जुड़े कई वीडियो सामने चुके हैं। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' एक्ट्रेस दिव्यांका ने प्रोमो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें ऐश्वर्या से बातें करते देखा जा सकता है। ऐश्वर्या ने अजगर पकड़ा है और उसे होल्ड करते हुए वह गाना गा रही हैं। ऐश्वर्या को अजगर पकड़ते देख अर्चना गौतम (Archana Gautam) की चीख निकल गई। वहीं, टास्क जल्दी-जल्दी पूरा करने के लिए ऐश्वर्या स्पीड से गाना गाती देखी गईं।

    दिव्यांका की एंट्री पर फैंस उत्साहित

    इस वीडियो को दिव्यांका के फैन ने शेयर किया है, जिसे एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया। बता दें कि दिव्यांका 'खतरों के खिलाड़ी 11' का हिस्सा रह चुकी हैं। मजबूत कंटेस्टेंट होने के बावजूद वह शो जीतने से चूक गईं, लेकिन लाखों लोगों का दिल जरूर जीत लिया।

    खबरें और भी