Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इटली में लाखों का सामान चोरी होने पर Divyanka Tripathi ने किया पोस्ट, कहा- 'इतना कुछ खोने के बाद...'

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 04:49 PM (IST)

    दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ इटली के फ्लोरेंस में घूमने गई थीं लेकिन वहां कपल के साथ एक ऐसी घटना ...और पढ़ें

    सामान चोरी पर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया ये पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सामान चोरी पर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया ये पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. इटली में दिव्यांका और विवेक का सामान हुआ चोरी
    2. दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया चोरी को लेकर अपडेट
    3. पति के साथ एनिवर्सरी मनाने इटली गई थीं दिव्यांका

     एंटरेटनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेली वर्ल्ड का पावर कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) घूमने के शौकीन हैं। वह हर साल एनिवर्सरी या बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर जाते रहते हैं। हाल ही में, कपल अपनी 8वीं मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए इटली गया था, लेकिन वहां कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा।

    दरअसल, इटली के फ्लोरेंस शहर में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ चोरी की वारदात हो गई। रिसॉर्ट के पार्किंग एरिया में कपल की गाड़ी खड़ी हुई थी, जिसमें से उनका वॉलेट, पैसा और पासपोर्ट सब चोरी हो गया। अब अभिनेत्री ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर किया है।

    सामान चोरी पर दिव्यांका त्रिपाठी का रिएक्शन

    दिव्यांका त्रिपाठी ने एक नोट शेयर किया है और इस घटना के बारे में अपडेट बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा, "हैलो, आपके इतने प्रेम और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। यह वाकई बहुत मायने रखता है। इतना कुछ खोने के बाद शुक्र है कि बहुत जरूरी प्यार नहीं खोया है। अपने प्रियजनों और संबंधित लोगों को अपडेट दे रहे हैं क्योंकि हम सभी को पर्सनली जवाब दे नहीं पा रही हूं। फिलहाल, हमारी आर्थिक स्थिति कुछ हद तक ठीक है, क्योंकि हमें एक प्यारे दोस्त से कुछ मदद मिली है।"

    यह भी पढ़ें- विदेश में Divyanka Tripathi और विवेक दहिया का 10 लाख का सामान और पासपोर्ट हुआ चोरी, पुलिस ने नहीं की मदद

    Divyanka Tripathi

    दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे कहा, "हमने किराये की कार बदल दी है क्योंकि शुक्र है कि उसका बीमा था। हम आज आपातकालीन प्रमाणपत्र को ठीक करवाने के लिए दूसरे शहर में एंबेसी जा रहे हैं। साथ ही हमने सब कुछ नहीं खोया है जैसा कि बताया जा रहा है। हमारे पास कुछ चीजें बची हैं जो कार की डिक्की में थीं। साथ ही, हम भी सुरक्षित हैं। कोई भी उसे हमसे नहीं छीन सकता।"

    खबरें और भी

    पुलिस ने नहीं की मदद?

    दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह फ्लोरेंस में एक प्रॉपर्टी में रुके लेकिन वहां उनका सामान चोरी हो गया। वहां सीसीटीवी मौजूद न होने की वजह से पुलिस ने भी उनकी मदद करने से इनकार कर दिया था। 

    यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट के बाद Divyanka Tripathi का छलका दर्द, ट्रॉमैटिक एक्सीडेंट पर कहा- 'मैं दर्द में थी...'