विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

40 साल पुरानी Doordarshan की सीरीज को रेलवे ने किया था स्पॉन्सर, 15 एपिसोड्स ने देशभर में मचाया था तहलका

Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:05 PM (IST)

40 साल पहले दूरदर्शन (Doordarshan) पर एक ऐसी सीरीज आई थी जिसमें रेलगाड़ी देश के कोने-कोने में जाकर कई कहानी-किस्सों दर्शकों तक पहुंचाती, इसे रेलवे ने स्पॉन्सर किया था।

दूरदर्शन पर आती थी 40 पुरानी सीरीज

दूरदर्शन पर आती थी 40 पुरानी सीरीज

HighLights

  1. दूरदर्शन पर आती थी 40 पुरानी सीरीज

  2. रेलवे ने किया था सीरीज को स्पॉन्सर 

  3. पूरे देश में घूमती थी कहानी-किस्सों वाली रेलगाड़ी 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेनों को लेकर भारतीय सिनेमा की कई यादें जुड़ी हुईं हैं, फिर चाहे वह डीडीएलजे का राज-सिमरन वाला आईकॉनिक सीन हो या फिर गदर का वो बंटवारे के दौरान दिल दहलाने वाला सीन। लेकिन इन सबसे भी पहले दूरदर्शन पर एक ऐसी सीरीज आई थी जिसमें रेलगाड़ी का बड़ा योगदान था और लोग इस शो को काफी एंजॉय करते थे।

देश के कोने-कोने में जाती थी रेलगाड़ी

श्याम बेनेगल के निर्देशन में बड़े पैमाने पर बनी इस सीरीज में ट्रेन के सफर के दौरान लोगों की जिंदगी से जुड़ी कहानियां दिखाई गई थीं। 1986 में प्रसारित हुई इस 15-भाग वाली सीरीज में ओम पुरी, नीना गुप्ता, इला अरुण, मोहन गोखले और हरीश पटेल जैसे कलाकार शामिल थे। इस शो में कन्याकुमारी से जम्मू तवी और जैसलमेर से डूम डूमा तक, देश के कोने-कोने की यात्रा को दिखाया गया था।

neena (1)

भारतीय रेलवे ने किया था स्पॉन्सर

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है यात्रा (Yatra) और दिलचस्प बात ये है कि इसे भारतीय रेलवे ने स्पॉन्सर किया था। यात्रा के डायरेक्टर श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) ने बताया था, 'यात्रा को इंडियन रेलवे ने स्पॉन्सर किया था'।

neena (2)

उन्होंने आगे बताया था, 'मैंने शो के लिए ट्रेन से की जा सकने वाली दो सबसे लंबी यात्राओं को चुना। यह एक बहुत ही खास अनुभव था, क्योंकि इस सीरीज में कई टैलेंटेड एक्टर और टेक्नीशियन काम कर रहे थे। हमारे पास एक पूरी ट्रेन थी। इस शो ने न सिर्फ दर्शकों को, बल्कि हमें भी भारत के अलग-अलग हिस्सों से रूबरू कराया'।

क्या दिखाया जाता था सीरीज में?

इस सीरीज में जिंदगी से जुड़ी घटनाओं और अपराधों को स्क्रीन पर उतारा जिनें आत्महत्या की कोशिश, गंभीर दुर्घटना, लूटपाट, चोरी और यौन उत्पीड़न शामिल है।

1986 में प्रसारित होने वाली सीरीज में भरपूर रोमांच और ड्रामा हुआ करता था जिसके कारण यह लोगों की पसंद बनी हुई थी। इसमें कई जमीनी हकीकत से जुड़ी कहानी-किस्से दिखाए गए जिनसे लोगों ने जुड़ाव महसूस किया।

neena (3)

इस शो में नीना गुप्ता, ओम पुरी, मोहन गोखले, हरीश पटेल, इला अरुण जैसे कलाकार नजर आए थे।