Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दूरदर्शन पर Ramayan से ज्यादा कल्ट था ये माइथोलॉजिकल शो, 221 एपिसोड तक चली थी धार्मिक गाथा

    Updated: Thu, 07 May 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

    दूरदर्शन के माइथोलॉजिकल शो में रामानंद सागर की रामायण का नाम जरूर शामिल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायण से ज्यादा पॉपुलर भी एक शो रहा था। ...और पढ़ें

    कल्ट रहा ये धार्मिक शो (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    कल्ट रहा ये धार्मिक शो (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    HighLights

    1. 221 एपिसोड तक टेलीकास्ट हुआ था शो

    2. रामायण से ज्यादा लंबा चला था सीरियल

    3. 33 सालों बाद भी चर्चा में है नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक समय हुआ करता था कि देशभर में सिर्फ और सिर्फ पौराणिक कहानी वाले टीवी शोज का क्रेज देखने को मिलता था। इस मामले में दूरदर्शन टीवी चैनल मनोरंजन का मुख्य साधन माना जाता था। रामानंद सागर की रामायण ने डीडी नेशनल पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूरदर्शन पर एक माइथोलॉजिकल शो ऐसा भी रहा, जो रामायण से ज्यादा पॉपुलर रहा था और 33 साल बाद भी इसे कल्ट माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से शो के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    रामायण से ज्यादा कल्ट रहा था ये शो

    माइथोलॉजिकल शोज का अपना एक अलग क्रेज रहा है। आज भी दूरदर्शन पर पौराणिक कहानी दर्शाने वाले धारावाहिकों का जिक्र किया जाता है, जो ये बताने के लिए काफी है, सही मायनों में उन सीरियल्स ने जनता का दिल जीता था। इस बीच हम आपको बता दें कि दूरदर्शन पर रामानंद सागर के रामायण धारावाहिक से अधिक पॉपुलर रहने वाले शो का नाम श्री कृष्णा (Shri Krishna) था।

    यह भी पढ़ें- 18 साल पहले लड़की बनी थी TV की 'कान्हा', कल्ट शो से घर-घर में हुई मशहूर, पैर छूने भागते थे लोग; आज गुमनाम!

    shri krishna show

    जी हां भगवान श्री कृष्ण की जीवन लीला पर आधारित ये शो 1993 में पहली बार डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ था और 1997 तक जारी रहा था। इस दौरान श्री कृष्णा के 221 एपिसोडों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। शो के मेकर्स सागर वर्ल्ड यानी रामानंद सागर ही थे। रामायण से ज्यादा लोकप्रियता सागर के श्री कृष्णा को लोकप्रियता मिली थी। 

    खबरें और भी

    shri krishna doordarshan

    गौर करें रामायण शो के टाइम पीरियड की तरफ तो इसे पहली बार 1987 में दूरदर्शन पर प्रस्तुत किया गया था और 1988 में ये 78 एपिसोड के साथ समाप्त हो गया था। इस लिहाज से श्री कृष्णा ज्यादा लंबे समय तक चला और ऑडियंस का फेवरेट रहा। 

    कृष्णा बनकर मशहूर हुआ था ये एक्टर

    श्री कृष्णा शो में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता का नाम सर्वदमन डी. बनर्जी है, जिनका जन्म बंगाली ब्रह्माण फैमिली हुआ। सर्वदमन न अपने दमदार अभिनय के दम पर लॉर्ड कृष्णा के किरदार में जान फूंक दी और इस कैरेक्टर को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया। आज सर्वदमन डी. बनर्जी को फैंस श्री कृष्णा के कन्हैया के रूप में याद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- कहां है TV का सबसे पॉपुलर 'कृष्णा'? पड़ोसी की खिड़कियों से झांककर शो देखते थे लोग; Rishikesh में सिखाते हैं योग