Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dussehra 2022: ये हैं पर्दे के वो खूंखार रावण, जिन्होंने मनवाया एक्टिंग का लोहा, आज भी लोग करते हैं याद

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 02:11 PM (GMT+05:30)

    Dussehra 2022 रावण एक ऐसा किरदार जिसे शायद ही कोई अपने जीवन में देखना चाहे। वह जो भारतीय समाज का क्लासिक विलेन है। वाल्मीकि ने धार्मिक ग्रंथ रामायण लि ...और पढ़ें

    Photo Credit : Dussehra 2022 Ravan Social Media
    Photo Credit : Dussehra 2022 Ravan Social Media

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dussehra 2022 : दशहरा यानी विजय दशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रकीत है। इस त्योहार को पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। राम भक्तों के लिए दशहरा का दिन बहुत ज्यादा महत्व रखता है। इस दिन जगह जगह रावण के पुतले का दहन होता है। रावण एक खलनायक होने के साथ-साथ बहुत बड़ा विद्वान था। पर्दे पर दशानन के किरदार को अबतक कई कलाकारों ने निभाया है, जिनमें से कुछ कलाकारों ने पर्दे पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। आज हम आपको ऐसे ही पांच कलाकारों से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर रावण का दमदार रोल निभाया है।

    1 - अरविंद त्रिवेदी

    रामानंद सागर के ‘रामायण‘ का हर किरदार आप भी दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं। हर किसी ने अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीता। इसमें से एक कैरेक्टर था रावण का जिसे एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने। आज भले ही अरविंद त्रिवेदी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्हें और उनके अभिनय को कोई कभी नहीं भूल पाएगा। कई रावण का अभिनय करने वाले कई एक्टर आए, लेकिन अरविंद जैसा फेमस कोई नहीं हुआ।

    2 -प्रेम नाथ

    टीवी पर ही नहीं, बल्कि रामायण पर आधारित कई फिल्में भी काफी समय से बनती चली आ रही हैं। वहीं साल 1976 में एक फिल्म ‘बजरंग बली‘ आई थी। इस फिल्म में रावण की भूमिका में प्रेम नाथ ने निभाई थी। क्योंकि जहां पर हनुमान जी की बात आती है तो वहां पर राम और रावण आना तो बनता ही है। इस फिल्म के बाद प्रेम नाथ इसके बाद शोर और अमीर-गरीब जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे। 

     

                                                               

    3- कार्तिक जयराम

    जैसे-जैसे वक्त बदला टीवी और फिल्मों की दुनिया में काफी बदलाव हुआ। एक्शन और वीएफएक्स के दौर में भी रामायण को अपने खास अंदाज में गढ़ा गया। ऐसे में एकता कपूर ने सिया के राम टीवी शो बनाया। इस शो में रावण का किरदार कार्तिक जयराम ने निभाया। बता दें कि कार्तिक एक कन्नड़ एक्टर हैं, जो कि कन्नड़ बिग बॉस और कई फिल्मों में में भी आ चुके हैं।

    खबरें और भी

    4- आर्य बब्बर

    इस लिस्ट में एक्टर आर्य बब्बर का नाम भी शामिल है। टीवी शो संकट मोचन महाबली हनुमान‘ में रावण का किरदार राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने निभाया। आर्य इसके अलावा हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

    5 - तरुण खन्ना

    टीवी के हिट धार्मिक सीरियल देवों के देव महादेव दर्शकों का फाफी फेवरेट रहा है। इस म शो में रावण के रोल में तरुण खन्ना दिखे थे। हालांकि सीरियल में भगवान शिव के बारे में दिखाया गया था लेकिन इसमें कुछ एपिसोड रामायण का जोड़ा गया।

    6 - सैफ अली खान

    आपको बता दें की  सैफ अली खान भी अपनी आने वाली मच-अवेटेड फिल्म आदिपुरुष में रावण का किरदार निभा रहे हैं। 2 अक्टूबर को इस बहुचर्चित फिल्म के टीजर को खास भगवान राम की नगरी अयोध्या से रिलीज किया गया। इस मूवी में राम का किरदार बाहुबली फेम प्रभास और सीता के रोल में कृति सेनन निभा रही हैं।