Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में दिनदहाड़े 'बिग बॉस' की इस हसीना से छेड़छाड़, मंदिर के बाहर हुई घटना का वीडियो वायरल

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 07:27 PM (IST)

    हाल ही में बिग बॉस (Bigg Boss) फेम एडिन रोज (Edin Rose) ने बताया है कि उनके साथ दिल्ली में कैसे एक शख्स ने छेड़छाड़ की है। एडिन ने इस बात की जानकारी अ ...और पढ़ें

    बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट के साथ छेड़छाड़

    बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट के साथ छेड़छाड़

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट के साथ छेड़छाड़

    2. मंदिर के बाहर शख्स ने की एडिन रोज के साथ बत्तमीजी

    3. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो हुआ वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. बिग बॉस 18 में नजर आने वाली एडिन रोज अक्सर लाइमलाइट में रहती है। एडिन अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। लोग उनके फैशन और स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एडिन ने बताया है कि उनके साथ दिल्ली में कैसे एक शख्स ने छेड़छाड़ की है। एडिन ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। एडिन रोज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली में एक मंदिर के बाहर उनके साथ ये हुआ है।

    सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
    दरअसल एडिन हाल ही में दिल्ली में थीं। यहीं पर एक शख्स ने मंदिर के बाहर उनके साथ छेड़खानी की। वीडियो में एडिन ने खुद इस बात की जानकारी दी है। एडिन ने बताया कि उनके साथ दिल्ली में ऐसी हैरान करने वाली घटना हुई। एडिन ने बताया कि उन्होंने पूरे कपड़े पहने हुए थे। एडिन कहती हैं, मैं अच्छे से कपड़े पहनकर गई। पूरी तरह से ढकी हुई थी। एक आदमी आता है और गाना गाते हुए मुझसे दो तीन बार टकराया। ये दिल्ली की सबसे बड़ी दिक्कत है। उसकी गलती ये थी कि उसे नहीं पता था कि मैं कौन हूं। इसी बीच वहां कुछ फैंस मेरे साथ सेल्फी लेने आए और उसी दौरान उन्होंने ये वीडियो बनाया। मेरा मन कर रहा था कि मैं इसकी जमकर पिटाई करूं लेकिन मैंने कुछ सोचा और मैं चुप रही।

    यह भी पढ़ें- काम के लिए दर-दर भटक रही 'दामिनी', सालों बाद बॉलीवुड में वापस आईं मीनाक्षी शेषाद्रि!

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Edin Rose (@itsedinrose)

    सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में साफतौर पर नजर आ रहा है कि एडिन मंदिर के बाहर हेल्प मांगती हैं और फिर पूरी घटना को व्यक्ति के साथ शेयर करती हैं। इसके बाद एक फोटोग्राफर एडिन के साथ छेड़खानी करने वाली व्यक्ति को खूब मारता है। हालांकि बाद में वो शख्स ये कहता है कि हां मुझे मारो, मैंने गलती की है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स एडिन का काफी सपोर्ट कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि एडिन बिग बॉस 18 मे नजर आईं थी। उनके गेम को घर में काफी पसंद किया गया था। हालांकि वो बिग बॉस के घर से फिर बाहर हो गईं थी। सोशल मीडिया पर एडिन काफी पॉपुलर हैं और वीडियोज और पिक्चर्स फैंस के साथ अक्सर शेयर करती रहती हैं।

    यह भी पढ़ें- 60 का हीरो 30 की हीरोइन, जब आधी उम्र की हसीनाओं से इन एक्टर्स ने किया रोमांस!

    खबरें और भी