Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Elvish Yadav Dubai Home: एल्विश यादव ने जन्मदिन पर खुद को दिया खास तोहफा, दुबई में खरीदा करोड़ों का घर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 07:09 PM (IST)

    Elvish Yadav Dubai Home Tour एल्विश यादव (Elvish Yadav) आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एल्विश दुबई में अपने दोस्तों के साथ सेलिब्र ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav dubai house
    Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav dubai house

    HighLights

    1. एल्विश यादव आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
    2. एल्विश यादव ने दुबई में खरीदा अपना नया घर
    3. करोड़ों में है इस आलीशान घर की कीमत

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Elvish Yadav Dubai Home Tour: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एल्विश दुबई में अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन करने पहुंचे है। एल्विश इस खूबसूरत शहर में न सिर्फ जन्मदिन मना रहे हैं बल्कि उन्होंने यहां अपना आलिशा घर भी खरीद लिया है, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने ब्लॉग में भी दिखाई थी।

    यह भी पढे़ें- Elvish Yadav: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं एल्विश यादव! फिल्म शूटिंग के लिए विदेश रवाना हुए यूट्यूबर

    जन्मदिन पर एल्विश ने खरीदा घर

    12 सितंबर को एल्विश अपने यार-दोस्तों के साथ दुबई पहुंचे थे। जहां वह दुबई के डुप्लेक्स घर में रह रहे हैं। ये घर देखने में बेहद आलीशान है। इस  ब्लॉग की शुरुआत दुबई एयरपोर्ट से होती है और खत्म यूट्यूबर के आलीशान घर पर होता है।  यूट्यूबर अपनी इस वीडियो में घर का घर कौना दिखाते नजर आ रहे है, जिसमें लिविंग रूम, गेस्ट रूम, बेडरूम, किचन और बालकिनी शामिल है। इस घर की कीमत 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    रिलीज हुआ एल्विश यादव का नया गया

    एल्विश यादव के जन्मदिन के मौके पर उनका नया गाना 'हम तो दीवाने' रिलीज हुआ है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आ रही है।

    फिल्मों में आ सकते हैं नजर 

    विनर बनने के बाद एल्विश यादव को लगातार गानों और फिल्मों के ऑफर आने लगे हैं। कहा जा रहा है कि वह जल्द बॉलीवुड की दो फिल्मों में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा वह शहनाज गिल के शो में भी जल्द दिखाई देंगे,जिसका नाम है  'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' चैट शो है। बता दें, इस  शो में यूट्यूबर अपने लाइफ को लेकर कई राज खोलेंगे। अब देखना होगा शहनाज संग क्या क्या राज खोलेंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Elvish Yadav ने बर्थडे पर हिलाया YOUTUBE का पूरा 'सिस्टम', उर्वशी संग गाने को 1 घंटे में मिले इतने व्यूज