विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Elvish Yadav ने शेयर की सगाई की तस्वीर? देखकर फैंस बोले- 'पहले ट्रॉफी ले गया अब लड़की...'

Published: Thu, 05 Feb 2026 09:28 PM (IST)

यूट्यूबर एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की के हाथ में हीरे की अंगूठी वाली तस्वीर शेयर की, जिससे उनकी ...और पढ़ें

एल्विश यादव ने कर ली सगाई (फोटो-इंस्टाग्राम)

एल्विश यादव ने कर ली सगाई (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. एल्विश यादव ने किससे की सगाई?

  2. बिग बॉस ओटीटी 2 में आए थे नजर

  3. एल्विश यादव शेयर की तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर और रियलिटी स्टार एल्विश यादव अपने काम से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस को चौंका दिया है।

हाथ में दिखी हीरे की अंगूठी

उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े हुए हैं, लड़की ने हाथ में हीरे की अंगूठी पहनी हुई है जिससे ये लग रहा है कि एल्विश ने सगाई कर ली है। एल्विश ने इसके साथ एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने इस तस्वीर में जिया शंकर को टैग किया है जिससे उनके फैंस यह सोचने में लगे हुए हैं कि क्या जिया और एल्विश ने सगाई कर ली है।

यह भी पढ़ें- 'भगवान की दया से...' Elvish Yadav ने मुनव्वर फारूकी वाले मामले पर दी सफाई, NGO स्कैम का लगा था आरोप

एल्विश ने लिखा प्यारा सा कैप्शन

एल्विस ने लिखा, "मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया।" वहीं जिया ने इस फोटो को एक रेड हार्ट इमोजी के साथ री-शेयर किया है। एक तरफ जहां कुछ फैंस का कहना है कि एल्विश और जिया किसी नए प्रोजेक्ट में साथ आ रहे हैं कुछ का मानना है कि दोनों ने वाकई में सगाई कर ली है।

WhatsApp Image 2026-02-05 at 8.30.25 PM

फैंस ने दी एल्विश को बधाई 

एक यूजर ने एल्विश यादव को बधाई देते हुए लिखा- "बधाई हो एल्विश यादव भाई और जिया शंकर।" एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, "यह एल्विश यादव और जिया शंकर हैं जो लोग #Abhiya को ट्रेंड कर रहे हैं वे कोमा में होंगे पहले ट्रॉफी ले गया अब लड़की भी ले गया। हालांकि फैंस उनकी सगाई की अटकलें लगा रहे हैं, लेकिन यूट्यूबर और अभिनेत्री ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं हम भी इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

जिया और एल्विश बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में साथ नजर आए थे। एल्विश ने शो जीता था। जिया का नाम यूट्यूबर अभिषेक मलहान से भी जोड़ा गया है, जो बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की अफवाहों पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

यह भी पढ़ें- 'Tejasswi का ब्वॉयफ्रेंड हमेशा...' जरीन खान के साथ पार्टी कर रहे करण कुंद्रा पर क्यों उठे सवाल? वायरल वीडियो