Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Elvish Yadav: विवादों से रहा है यूट्यूबर एल्विश का पुराना नाता, पहले भी मिली थी जान से मारने की धमकी

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 02:28 PM (IST)

    यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के गुरुग्राम स्थित घर पर सुबह फायरिंग हुई जिससे सनसनी फैल गई। घटना के समय एल्विश घर पर नहीं थे। एल्विश पहले भी जान ...और पढ़ें

    एल्विश यादव का विवादों से रहा है पुराना नाता (Photo Credit- Instagram)
    एल्विश यादव का विवादों से रहा है पुराना नाता (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग
    2. बिग बॉस ओटीटी विनर रहे हैं एल्विश
    3. इस गैंग ने ली यूट्यूबर के घर पर हमले की जिम्मेदारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम चर्चा में रहता है। आज सुबह गुरुग्राम में स्थित उनके घर पर फायरिंग हुई। सुबह साढ़े पांच से 6 बजे के बीच हुई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। फायरिंग के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे। एल्विश कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इतना ही नहीं, बिग बॉस ओटीटी और लाफ्टर शेफ्स 2 जैसे शोज की ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की है। खैर, एल्विश के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब उनका नाम विवादों में आया है। इससे पहले भी वह कई मामलों में फंस चुके हैं। 

    पहले भी मिली थी जान से मारने की धमकी

    यूट्यूबर एल्विश यावद (Elvish Yadav) को पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी। भारती सिंह के शो पर एल्विश ने बताया था कि वह लंदन में थे और उस समय उन्हें जान से मारने की धमकी व्हाट्सएप पर आई। इस लंबे चौड़े संदेश में उनसे 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। बाद में मामले में शिकायत दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    साल 2023 में हुई थी यूट्यूबर की गिरफ्तारी

    यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम साल 2023 में भी चर्चा में आया था, जब उनकी गिरफ्तारी सांप के जहर से नशा करने के मामले में हुई थी। बता दें कि यूट्यूबर एल्विश यादव की गिरफ्तारी नवंबर 2023 में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत हुई थी।

    Photo Credit- Instagram

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में Bigg Boss फेम Elvish Yadav के घर फायरिंग, चलाई गईं 25 से 30 गोलियां?

    उनके ऊपर आरोप था कि नोएडा की रेव पार्टी में उन्होंने सांप का जहर सप्लाई करवाया था। मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान नौ सांप और 20 मिलीलीटर विष बरामद किया था। आठ दिन हिरासत में रहने के बाद यूट्यूबर को जमानत मिल गई थी।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    इस यूट्यूबर के साथ हुआ था एल्विश का झगड़ा

    मार्च 2024 में एल्विश यादव का नाम एक झगड़े से जुड़ा था। दरअसल, यूट्यूबर मैक्सर्टन (सागर ठाकुर) से उनका झगड़ा हो गया था। एल्विश ने बाद में खुद इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने थप्पड़ मारा। कथित तौर पर कहा गया कि मैक्सटर्न ने उन्हें और उनके परिवार को जलाकर जान से मारने की धमकी दी थी। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा भी उनका नाम सोशल मीडिया पर कई झगड़ों से जुड़ चुका है।

    यह भी पढ़ें- Elvish Yadav के लिए सोशल मीडिया बना मुसीबत! इस वजह से हुई घर पर दनादन फायरिंग