यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नेगेटिव पब्लिसिटी के लिए Elvish Yadav ने मारे मैक्सटर्न को लात-घूसे, फैंस का बनाया पोपट? अब रिलीज किया ये गाना
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव जब से इस शो के विनर बने हैं तब से ही कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनके और मैक्सटर्न की लड़ाई ...और पढ़ें

HighLights
- एल्विश यादव और मैक्सटर्न की हुई थी लड़ाई
- मैक्सटर्न ने लगाया था एल्विश पर धमकी देने का आरोप
- एल्विश ने बरसाए थे मैक्सटर्न पर लात-घूसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) बीते दिनों दूसरे यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न पर लात घूसे बरसाने को लेकर विवाद में थे। उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई। मैक्सटर्न ने एल्विश पर जान मारने की धमकी सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, एल्विश ने भी मैक्सटर्न को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
एल्विश-मैक्सटर्न का हुआ था विवाद
सोशल मीडिया पर इस तनातनी के बीच एल्विश यादव को गिरफ्तार करने की मांग भी तेज थी। यूजर्स ने सागर के लिए न्याय मांगते हुए एल्विश को सलाखों के पीछे भेजने की बात कही थी। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया था कि इनके फैंस तक एक दूसरे से भिड़ने से बाज नहीं आए। वहीं, अब एल्विश और मैक्सटर्न एक साथ एक वीडियो में नजर आएंगे, जिसका टीजर सामने आते ही फैंस की आंखे फटी की फटी रह गई हैं।
म्यूजिक वीडियो में दिखे एल्विश और मैक्सटर्न
पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश, मैक्सटर्न को बुरी तरह पीटते नजर आए। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद मैक्सटर्न ने सफाई देते हुए बताया कि एल्विश ने उन्हें इस कदर पीटा कि उनकी रीढ़ की हड्डी टूट सकती थी। इसके बाद एल्विश ने भी खुलासा किया था कि मैक्सटर्न ने उनके मां-बाप को जलाने देने की धमकी दी थी। चर्चा में रही इस फाइट के बीच अब एल्विश और मैक्सटर्न का म्यूजिक वीडियो सामने आया है।
एल्विश ने मारा मैक्सटर्न को थप्पड़
इस वीडियो का नाम 'राओ साहब रोलिंग' है। टीजर में एल्विश को मैक्सटर्न को थप्पड़ मारते और दबंग अंदाज में स्वैग दिखाते देखा जा सकता है। 38 सेकंड के इस वीडियो में मैक्सटर्न की सरप्राइज एंट्री ने फैंस तक को हैरत में डाल दिया है।
खबरें और भी
किसी ने कमेंट किया, ''मैक्सटर्न यहां अनएक्सपेक्टेड था। लेकिन एल्विश और मैक्सटर्न को यहां साथ देख अच्छा लगा।'' एक ने कमेंट किया, ''मैक्सटर्न + एल्विश= मार्केटिंग ऑफ राओ साहब।'' एक अन्य ने कमेंट किया, ''मैक्सटर्न को एल्विश का थप्पड़ काफी पर्सनल लगता है।''