यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Elvish Yadav का खुलासा, बिग बॉस पर अभी भी बाकी है YouTuber का उधार, चुकानी है इतनी रकम
Elvish Yadav Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के चाहने वाले पहले भी कम नहीं थे लेकिन सलमान खान के शो ने उनकी फैन फॉलोइंग को दोगुना ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस के मेकर्स से एल्विश यादव को लेने हैं इतने पैसे
- खुद YOUTUBER एल्विश यादव ने किया खुलासा
- बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद अब तक नहीं मिले पैसे
नई दिल्ली, जेएनएन। Elvish Yadav Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट थे। उनकी और अभिषेक मल्हान की ब्रोमैनशिप को दर्शकों ने शो में बहुत सराहा था। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री आए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने भारी तादाद में वोट्स पाए और सलमान खान के 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी जीती।
इसके साथ ही उन्हें 25 लाख इनाम राशि के रूप में मिले। अब हाल ही में एल्विश यादव ने ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर फैंस हक्के-बक्के रह गए। एल्विश यादव ने बताया कि बिग बॉस के मेकर्स पर अब भी उनका उधार बाकी है।
एल्विश यादव को बिग बॉस के मेकर्स से लेने हैं इतने पैसे
एल्विश यादव जो भी करते हैं, वो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अब हाल ही में बिग बॉस की इनाम राशि से जुड़ा हुआ उनका एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में वह शहनाज गिल के शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज' में खास मेहमान बनकर पहुंचे थे।
इस दौरान जब उनसे शहनाज ने पूछा कि वह अपना थर्ड फोन कब खरीद रहे हैं, जिसका जवाब देते हुए YouTuber एल्विश यादव ने कहा,
चौथा भी लेंगे जब बिग बॉस वाले 25 लाख भेज देंगे"। उनकी इस बात को सुनने के बाद तुरंत ही शहनाज गिल ने रिएक्ट करते हुए कहा, "ये तो गलत है"।
खबरें और भी
एल्विश यादव ने इतने मिलियन से जीता था 'बिग बॉस ओटीटी 2'
आपको बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव ने सलमान खान का बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को जीतकर इतिहास रच दिया था। बिग बॉस के 16 टीवी पर और 2 ओटीटी पर सीजन आ चुके हैं, लेकिन एल्विश यादव से पहले कोई भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ये शो नहीं जीता था।
Youtube Video Credit: Shehnaaz Gill
एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह खुद ये दावा करते हुए नजर आए थे कि उनको लास्ट 15 मिनट में 280 मिलियन से ज्यादा वोट्स मिले थे। आपको बता दें कि हाल ही में एल्विश यादव का गाना 'हम तो दीवाने' गाना रिलीज हुआ है, जिसमें वह उर्वशी रौतेला के साथ नजर आए थे। इस गाने को फैंस का बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला।