Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सीएम एकनाथ शिंदे के गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचे Elvish Yadav, बप्पा की उतारी आरती, शेयर किया ये वीडियो

    Updated: Mon, 25 Sep 2023 12:44 PM (GMT+05:30)

    एल्विश यादव की पॉपुलैरिटी बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद काफी बढ़ गई है। फैंस उनसे जुड़े अपडेट्स जानने को और इच्छुक रहते हैं। शो जीतने के बाद एल्विश ने हरियाण ...और पढ़ें

    Elvish Yadav at Maharashtra CM Eknath Shinde Ganpati Celebration
    Elvish Yadav at Maharashtra CM Eknath Shinde Ganpati Celebration

    HighLights

    1. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए एल्विश यादव
    2. एल्विश ने शेयर किया आरती का वीडियो
    3. पूजा हेगड़े, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे भी आए नजर

    नई दिल्ली, जेएनएन। पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का उत्सव शबाब पर है। आम लोगों के साथ ही नामी लोगों में भी इस त्योहार को मनाने की धूम नजर आ रही है। कुछ सितारों ने उत्सव का समापन किया है, तो कुछ 10 दिनों तक गजानन को विराजमान करने के बाद विदा करेंगे। बीते दिनों भुषण कुमार के घर कई सितारों को गणपित आरती करते देखा गया।

    अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गणपति आरती और उत्सव का आयोजन किया। इस सेलिब्रेशन में शहनाज गिल, रश्मि देसाई सहित बॉलीवुड के तमाम सितार नजर आए। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने।

    महाराष्ट्र के सीएम के घर पहुंचे एल्विश यादव

    मुंबई में हर साल गणेश उत्सव को जश्न की तरह मनाने का माहौल नजर आता है। बीते दिनों शिल्पा शेट्टी ने बप्पा का धूमधाम से विसर्जन किया। अंबानी परिवार ने भी गणपति की धूमधाम से विदाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गणेश उत्सव पर आरती का आयोजन किया, जहां तमाम नामी लोगों ने शिरकत की। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने भी शिंदे के घर बप्पा की आरती उतारी और उनका आशीर्वाद लिया।

    एल्विश ने शेयर किया आरती का वीडियो

    एल्विश ने आरती का वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके अलावा 'किसी का भाई किसी की जान' एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की झलक भी देखने को मिल रही है। एल्विश इस आरती सेलिब्रेशन को पूरी तरह से एंजॉय करते देखे जा सकते हैं। आरती में जैकी श्रॉफ और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए।

    खबरें और भी

    शाह रुख खान से मिलीं शहनाज गिल

    एकनाथ शिंदे के गणपति फेस्टिवल में शहनाज गिल ने भी शिरकत की थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें इसी उत्सव के दौरान शाह रुख खान से मुलाकात करते देखा जा सकता है। शहनाज, शाह रुख खान के काम की अक्सर तारीफ करती देखी जा सकती हैं। गणपति सेलिब्रेशन के दौरान उनसे मुलाकात होने पर शहनाज खुशी से फूली नहीं समाईं।