Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKK 13: खिलाड़ियों को टक्कर देने आए फैसल शेख, रोहित शेट्टी का स्टंट देख फटी रह गयीं आंखें

    Updated: Sun, 17 Sep 2023 12:11 PM (GMT+05:30)

    KKK 13 रियलिटी शो की दुनिया का फेमस शो खतरों के खिलाड़ी का हर सीजन काफी हिट रहा है। इस बार के 13वें सीजन को भी लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं शो में लोगों ...और पढ़ें

    Rohit Shetty and Faisal Sheikh in Khatron ke Khiladi 13
    Rohit Shetty and Faisal Sheikh in Khatron ke Khiladi 13

    HighLights

    1. 'खतरों के खिलाड़ी 13' है फेमस रियलिटी शो
    2. शो में फैसल शेख, दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान की होगी एंट्री
    3. रोहित शेट्टी ने अपने स्टंट से की फैसल की बोलती बंद

    नई दिल्ली, जेएनएन। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में फिनाले से पहले काफी कुछ धमाकेदार होने वाला है। इस शो में अक्सर कुछ न कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता है। इस बार भी फिनाले से पहले कुछ ऐसा ही होते देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में और भी मजेदार और पहले से भी खतरनाक स्टंट कराते दिखाए जाएंगे।

    'खतरों के खिलाड़ी 13' में फैसल की एंट्री

    'खतरों के खिलाड़ी 13' में फेमस सोशल मीडिया पर्सनालिटी फैसल शेख (मिस्टर फैसू) की एंट्री देखने को मिलने वाली है। फैसल ने रील्स बना-बनाकर फैंस को काफी एंटरटेन किया है। वह 'खतरों के खिलाड़ी 12' के विनर भी रह चुके हैं। अब वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' में चैलेंजर बनकर आने के लिए तैयार हैं। मगर रोहित शेट्टी उन्हें भी कहां छोड़ने वाले हैं। बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह, फैसल को भी स्टंट करना पड़ेगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    रोहित का स्टंट देख हैरान हुए फैसल

    शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया जाता है कि फैसल को रोहत शेट्टी उल्टी कार में बैठाकर रवाना करते हैं। फैसल की इस दौरान चीख निकल जाती है। फिर दूसरे वीडियो में फैसल, रोहित से कहते हैं कि वह कार स्टंट करते हुए उनका वीडियो बनाना चाहते हैं। रोहित भी उनकी बात मानकर अपनी एडवेंचर्स साइड की झलक दिखाते हैं। रोहित काफी हटके स्टाइल में कार चलाते हैं, जिसे देख फैसल हक्के-बक्के हो जाते हैं।

    दिव्यांका और हिना की भी होगी एंट्री

    चैलेंजर के तौर पर दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान की भी एंट्री होगी। दोनों 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन में पहले भी पार्ट ले चुकी हैं। हिना, 'खतरों के खिलाड़ी 8' की विनर थीं। वहीं, दिव्यांका ने 11वें सीजन में हिस्सा लिया था। इन तीनों के आने के बाद शो में स्टंट का लेवल और भी खतरनाक होने वाला है। रोहित शेट्टी के बीच कंटेस्टेंट्स में कड़ा मुकाबला होते देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी