यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शफक नाज को लेकर Falaq Naaz का शॉकिंग खुलासा, पैसों के चलते 9 साल पहले छोड़ा था घर, मां पर उठाई थी उंगली
फलक नाज को ऑडियंस ने रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में गेम खेलते देखा है। हालांकि वह लंबे समय तक शो में नहीं टिक पाईं। बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्होंन ...और पढ़ें

HighLights
- फलक नाज हैं बिग बॉस ओटीटी 2 की एक्स कंटेस्टेंट
- फलक ने की शफक के परिवार के बिगड़े रिश्ते पर बात
- फलक ने बताया 9 साल पहले ही अलग हो गई थीं शफक
नई दिल्ली, जेएनएन। Falaq Naaz on Sister Shafaq Naaz: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर आने के बाद फलक नाज ने कई चीजों पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बहन शफक नाज से बिगड़े रिश्तों पर खुलकर बात की। फलक ने बताया कि शफक 9 साल पहले ही घरवालों से अलग हो गई थीं। साथ ही यह भी कहा कि वह जब से 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर आई हैं, तब से शफक ने एक बार भी उनसे मुलाकात नहीं की। फलक ने शफक के परिवार से अलग होने का शॉकिंग रीजन दिया है।
छोटी उम्र में ही परिवार से अलग हो गई थीं शफक
'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर आने के बाद फलक ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने शफक नाज के परिवार के साथ बिगड़े रिश्ते पर बिना झिझक बात की। फलक ने बताया कि छोटी उम्र से ही शफक नाना-नानी के साथ रहती हैं और उनका जीवन अच्छा था। उन्हें परिवार की मुश्किलों के बारे में कुछ नहीं पता था। उन्होंने कहा कि कुछ वजहों के चलते नानी, शफक को मां और परिवार के खिलाफ भड़काया करती थीं।
दोनों बहनों के बीच किया भेदभाव
फलक ने कहा कि जैसे बच्चों में भेदभाव किया जाता है, वैसा ही तब होता था, जब वह नानी के घर जाती थीं। एक को ज्यादा प्यार, दूसरे को कम। फलक ने ये भी बताया कि नानी कभी भी शफक को परिवार के साथ रहने के लिए नहीं भेजती थीं और यह सब देखकर उन्हें आश्चर्य होता था कि ऐसा क्यों है। इस वजह से घर में बहुत झगड़े भी हुआ करते थे कि नानी वापस क्यों नहीं भेजतीं।
पैसों को लेकर मां से किया झगड़ा
फलक ने बताया कि शफक मां से ही पैसों को लेकर सवाल करती थीं। इसी बात पर उनकी भी शफक से लड़ाई हो गई थी। ये लड़ाई करीब 8-9 साल पहले हुई थी और यह दोनों बहनों की आखिरी लड़ाई थी, क्योंकि इसके बाद शफक अलग हो गई थीं।
खबरें और भी
फलक ने बताया कि शफक मां पर ही सवाल खड़े करती थीं कि पैसे किधर जा रहे। जबकि, हम जिस इंडस्ट्री में हैं वहां एक लाख का खर्चा तो आपके मुंह को संवारने में ही निकल जाता है। अपनी ग्रूमिंग करनी होती है। आपकी हर सहूलियत के हिसाब से खर्च हो रहा है। घर में एसी, बेड वगैरह सामान आ रहा है। इन सबमें खर्च जा रहा है। आप कमा रहे हो, तो उसे बैंक में नहीं रख सकते। खर्च होंगे ही।
बदल रही हैं चीजें
फलक ने बताया कि चीजें अब ट्रैक पर आ रही हैं, लेकिन शफक अब भी परिवार के साथ नहीं रहतीं। फलक और शीजान मां के साथ रहते हैं।