Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Smriti Irani on Elvish Yadav: एल्विश को सपोर्ट करने के लिए फैंस ने मांगा स्मृति ईरानी का साथ, मिला यह जवाब

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 05:33 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले नजदीक है। अब से कुछ ही देर में देशवासियों को इस शो का विनर मिल जाएगा। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को जिताने के लिए ...और पढ़ें

    File Photo of Smriti Irani and Elvish Yadav
    File Photo of Smriti Irani and Elvish Yadav

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' में कांटे की जंग
    2. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एल्विश यादव को सपोर्ट करने पर दिया जवाब
    3. आज शाम 7 बजे से शुरू होगा ग्रैंड फिनाले

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' को अब से कुछ ही देर में अपना विनर मिल जाएगा। ट्रॉफी को लेकर कंटेस्टेंट्स में कांटे की टक्कर बनी हुई है। अगर सोशल मीडिया ट्रेंड को देखें, तो एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) में से किसी एक के नाम पर विनर की मुहर लगती दिख रही है।

    जहां एल्विश को फैंस के अलावा सिलेब्रिटीज का सपोर्ट भी मिल रहा है। वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने एल्विश को लेकर हैरानी वाली बात कही है।

    एल्विश को सपोर्ट करने पर स्मृति ने कही ये बात

    दरअसल, हाल ही में स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनिथींग' सेशन रखा। यहां उन्होंने फैंस के कई सवालों के मजेदाकर जवाब दिए। किसी ने उनकी शादी से जुड़ा सवाल पूछा तो किसी ने उनके कॉन्फिडेंस लेवल की तारीफ की। इन सबके बीच एक फैन ने उनसे एल्विश यादव को सपोर्ट करने की बात कही। इस पर केंद्रीय मंत्री ने गजब जवाब दिया।

    स्मृति ने कहा, ''ये एल्विश वहां क्या कर रहा है।'' इस जवाब के साथ ही उन्होंने बड़े अक्षरों में 'बिग बॉस' लिखा। केंद्रीय मंत्री का फिनाले से एक रात पहले एल्विश के लिए यह जवाब देना वायरल हो गया है।

    'बिग बॉस ओटीटी 2' ग्रैंड फिनाले

    'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान का कॉम्पटीशन एक दूसरे के अलावा पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhruve) और मनीषा रानी (Manisha Rani) से भी है। अभी तक के वोटिंग नतीजों में एल्विश यादव सबसे आगे हैं। बहरहाल, फाइनल रिजल्ट में जीतने वाले को चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख का कैश प्राइज भी मिलेगा। ग्रैंड फिनाले का लाइव टेलीकास्ट आज रात जियो सिनेमा पर शाम 7 बजे से शुरू होगा।

    खबरें और भी