Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमाल मलिक की वजह से Farrhana Bhatt से रूठे सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- अपने बर्ताव पर शर्म करो

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 01:30 PM (IST)

    फरहाना भट्ट और अमाल मलिक भले ही बीती बातों को भूल गए हों, लेकिन उनके चाहने वाले लगातार दोनों खिलाड़ियों पर वार कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ...और पढ़ें

    फरहाना भट्ट की हरकत ने तोड़ा यूजर्स का दिल/ फोटो-Instagram

    फरहाना भट्ट की हरकत ने तोड़ा यूजर्स का दिल/ फोटो-Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं फरहाना भट्ट को शो में उनके गेम के लिए काफी प्यार मिला था। उनका खुलकर स्टेंड लेना और अपनी बात पर डटे रहने वाले स्वभाव को लोगों ने बेहद पसंद किया था। सलमान खान के शो के अंदर भले ही फरहाना भट्ट के बहुत ज्यादा दोस्त न बने हो, लेकिन शो खत्म होने बाद उन्होंने सबसे अपने रिश्ते सही कर लिए।

    बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद जब फरहाना भट्ट और अमाल मलिक एक-दूसरे के साथ हैंग आउट करते हुए दिखाई दिए, तो फैंस के चेहरों पर एक अलग खुशी थी। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर यूजर्स अमाल मलिक के खिलाफ की गई फरहाना भट्ट की एक हरकत से काफी नाराज हो रहे हैं, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    फरहाना भट्ट ने फैंस के साथ मिलकर किया अमाल को मॉक?

    सुबह से ही अमाल मलिक एक्स अकाउंट पर ट्रेंड कर रहे हैं और इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि फरहाना भट्ट हैं। दरअसल, फरहाना भट्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर बात कर रही हैं। इस बीच ही उनकी एक फैन खड़ी हो जाती हैं और तेज से चिल्लाकर कहती हैं, 'फरहाना...अमाल मलिक तू है कौन।"

    यह भी पढ़ें- 'तुम्हारे पास कुछ नहीं है...', Tanya Mittal के होम-फैक्ट्री टूर पर Farrhana Bhatt ने दिया ऐसा रिएक्शन

    कई यूजर्स को ऐसा लगा था कि अब फरहाना और अमाल की दोस्ती हो चुकी है, तो वह उनके लिए स्टेंड लेंगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और जैसे ही उनकी फैन ने अमाल मलिक को मॉक किया, फरहाना भट्ट हंस पड़ी। उनका ये बर्ताव सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को निराश कर रहा है।

    खबरें और भी

    अपने शब्दों पर शर्म आनी चाहिए-यूजर्स

    फरहाना भट्ट का इस तरह से अपने दोस्त को फैंस के साथ मिलकर मॉक करना कई लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, "फरहाना भट्ट आप यही हो, जैसे आइडल हैं, वैसे फैंस हैं। अपने दोस्त के लिए स्टेंड लेने की जगह, वह हंस रही हैं और ऑडियंस के सामने अमाल मलिक को सबके साथ मिलकर मॉक कर रही हैं। आपको अपने बर्ताव पर शर्म आनी चाहिए।"

    farrhana amaal

    दूसरे यूजर ने लिखा, "मैंने ये देखा और सिर्फ मैं ये ही सोच रही हूं कि कुछ लोग खुद को और उनके आइडल को क्या समझते हैं। इस वीडियो में क्वेश्चन पूछा गया है कि अमाल मलिक कौन हैं? तो सुनो अमाल मलिक किंग मेकर हैं, जिनकी वजह से आप टॉप 2 में पहुंची। अमाल ने 35 साल की उम्र इ 130 गाने गाए, जिसमें से 118 हिट हैं और 64 सुपरहिट हैं।"

    फरहाना भट्ट पर जब सोशल मीडिया पर यूजर्स बरसे, तो उनके फैंस सपोर्ट में उतर गए और इसमें वहां बैठी ऑडियंस की गलती बताई।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट ने सोफे पर चढ़कर मचाया 'हंगामा', फैंस बोले - 'ये तो टू मच...'