Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डिलीवरी के लिए खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंची थीं Gauahar Khan, एक्ट्रेस ने बताई उस दिन की कहानी

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 11:51 PM (IST)

    गौहर खान (Gauahar Khan) ने 10 मई को बेटे को जन्म दिया। इस कपल ने अपने बेटे का नाम जेहान दरबार रखा है। अब दोनों ही अपने बेटे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे ...और पढ़ें

    Gauahar Khan, Zaid Darbar, Gauahar Khan Delivery
    Gauahar Khan, Zaid Darbar, Gauahar Khan Delivery

    HighLights

    1. गौहर खान ने डिलीवरी वाले दिन का एक्सपीरियंस शेयर किया
    2. रास्ते में हुआ था एक्ट्रेस को अचानक लेबर पेन
    3. लेबर पेन में भी वह गाड़ी खुद ही चला रही थी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gauahar Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) चार महीने पहले माता-पिता बने थे। एक्ट्रेस ने 10 मई को बेटे को जन्म दिया। इस कपल ने अपने बेटे का नाम जेहान दरबार रखा है।

    अब दोनों ही अपने बेटे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं और अपना बेस्ट फेज को एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच अब गौहर ने अपनी डिलीवरी वाले दिन का एक्सपीरियंस शेयर किया है।

    खुद ड्राइव करके हॉस्पिटल पहुंची थी गौहर

    इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, एक्ट्रेस उस दिन डॉक्टर के पास अपने नॉर्मल चेकअप के लिए गई थी और वे खुद ड्राइव करके हॉस्पिटल जा रही थीं। तभी रास्ते में उन्हें अचानक से लेबर पेन शुरू हुआ। हालांकि इस दौरान उनके पति जैद भी उनके साथ थे, लेकिन गाड़ी वह खुद ही चला रही थी। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने 9:30 बजे अपने बेटे को जन्म दिया था।

    यह भी पढ़ें- Gauahar Khan Transformation: मां बनने के 18 दिन बाद पुराने फिगर में आईं गौहर खान, शेयर की लेटेस्ट लुक

    10 दिन में घटाया था 10 किलो वजन

    प्रेग्नेंसी के बाद एक्ट्रेस ने अपना गजब का ट्रांसफॉर्मेशन शेयर किया था। बच्चे को जन्म देने के बाद 10 दिनों में 10 किलो वजन किया था। इसकी एक्ट्रेस ने फोटो भी शेयर की थी। उनका यह हैरान कर देने वाला ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान हैं। 

    लॉकडाउन में शुरू हुई थी लव स्टोरी

    गौहर खान और जैद दरबार की लव स्टोरी की बात करें तो जैद ने पहली बार गौहर खान सुपरमार्केट में शॉपिंग करते हुए देखा था। पहली नजर में ही जैद ने उन्हें दिल दे दिया था। हालांकि गौहर ने जैद पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया और शॉपिंग के बाद घर चली गईं। इसके बाद जैद ने गौहर को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और दोनों की बातें शुरू हो गईं। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और वह प्यार में बदल गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Gauahar Khan ने बेटे को दिया जन्म, मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने शेयर किया पहला पोस्ट