यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gauahar Khan ने दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के बेबी के बारे में की भविष्यवाणी, कमेंट कर बताया क्या होगा
Dipika Kakar दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के घर भी जल्द किलकारियां गुजने वाली है। यह कपल जुलाई में अपने बच्चे का वे ...और पढ़ें

HighLights
- दीपिका कक्कड़ जल्द मां बनने वाली है।
- एक्ट्रेस अगले महीने यानी जुलाई में बच्चे को जन्म देगी।
- गौहर खान ने बताया दीपिका को लड़का हो या लड़की।
नई दिल्ली, जेएनएन। Dipika Kakar: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में इस साल कई सेलेब्स पेरेंट्स बने है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने बेटे को जन्म दिया था। तो वहीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के घर भी जल्द किलकारियां गुजने वाली है। यह कपल जुलाई में अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।
दीपिका ने शेयर की पति शोएब संग प्यार भरी तस्वीर
ऐसे में आज दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है और अक्सर अपनी तस्वीरे साझा करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शोएब के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में गौहर खान ने कमेंट कर सबको हैरान कर दिया है।
.png)
गौहर खान ने की बेबी की भविष्यवाणी
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति शोएब इब्राहिम के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दीपिका अपना फुल ग्रो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शोएब को प्यार से देखती नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, "यू बाय माई साइड, मेक माई वर्ल्ड स्माइल (तुम मेरे पास होते हो, तो मेरी दुनिया खुशहाल बन जाती है)।"इस एक्ट्रेस गौहर खान ने कमेंट में लिखा, “एक खूबसूरत लड़की के लिए तैयार हो जाइए, इंशा अल्लाह। मेरी ऐसी फीलिंग है।"

पहले हो चुका है एक्ट्रेस का मिसकैरेज
इस कपल ने इंस्टाग्राम जनवरी में सोशस मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की थी। इसी के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग भी साझा किया था। इस कपल ने वीडियो के जरिए अपनी यूट्यूब फैमिली को भी इसकी जानकारी दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि बीते साल फरवरी में दीपिका का मिसकैरेज भी हुआ था।
खबरें और भी

साल 2018 में की थी शादी
आपको बता दें कि दीपिका और शोएब की लव स्टोरी 'ससुराल सिमर का' के सेट शुरू हुई थी। चार साल तक डेटिंग करने के बाद, आखिरकार 22 फरवरी 2018 को वे शादी के बंधन में बंध गए। अब शादी के पांच साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने वाले है।