'मेरी और उसकी उम्र में अंतर...'Gaurav Khanna संग डिवोर्स रूमर्स पर बोलीं पत्नी आकांक्षा चमोला
बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के विजेता गौरव खन्ना (Gaurav khanna) और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक की अफवाहें आकांक्षा के एक क्रिप्टिक पोस्ट के बाद उ ...और पढ़ें
-1769771716670_m.webp)
गौरव खन्ना के साथ उनकी पत्नी आकांक्षा (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले दिनों ये खबर आई थी कि बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी के बीच कुछ अनबन चल रही है। इसकी वजह आकांक्षा चमोला का एक पोस्ट था। कहा तो ये तक जा रहा था कि दोनों डिवोर्स लेने वाले हैं।
आकांक्षा ने रिश्तों पर की थी बात
दरअसल आकांक्षा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी बात लिख दी थी जिसके बाद से ऐसे रूमर्स आए थे। अब इस मामले में आकांक्षा चमोला ने अपनी बात रखी है। आकांक्षा ने साफ किया कि उनके और गौरव खन्ना के बीच सबकुछ ठीक है और ऐसी कोई बात नहीं है। आकांक्षा ने लिखा था, “जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों वहां हमेशा दिल कुर्बाना होता है।”
यह भी पढ़ें- 'कुछ भी मुफ्त में...', Gaurav Khanna कलर्स की वजह से जीते बिग बॉस 19? आरोपों पर 'अनुपमा' एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
गलत अर्थ निकाला गया - आकांक्षा
आकांक्षा ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, "हमारी शादीशुदा जिंदगी में कोई समस्या नहीं है, और उस पोस्ट का गौरव से कोई लेना-देना नहीं था। मैं सोशल मीडिया पर अपने पर्सनल मैटर डिस्कस नहीं करती। मैंने वो पोस्ट अपनी अपकमिंग सीरीज के प्रचार के लिए की थी। इसका अलग-अलग अर्थ निकाला जा सकता था, लेकिन इसे बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।"
View this post on Instagram
मां बनने पर आकांक्षा ने की बात
आकांक्षा ने आगे कहा,"इस समय तो मैं ही ट्रोल क्वीन बनी हुई हूं! मैं इस विषय पर हमेशा खुलकर बोलती रही हूं। गौरव थोड़ा सतर्क रहता है क्योंकि वह मेरी इमेज को बचाना चाहता है। हम दोनों की उम्र में अंतर है, और वह काफी समझदार है कि मेरे प्वाइंट को अच्छे से समझते हैं। मैंने साफ तौर पर कहा है कि मैं अभी मां नहीं बनना चाहती। यह मेरा निजी फैसला है और मुझे किसी के सामने इसे सही ठहराने की जरूरत नहीं है।"
आकांक्षा को अपनी पोस्ट के बाद ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। कई लोग उन्हें इसलिए ट्रोल कर रहे थे कि गौरव पिता बनना चाहते हैं जबकि आकांक्षा अभी ऐसा नहीं चाहती और इस वजह से दोनों अलग हो रहे हैं। आकांक्षा संतोषी मां, क्राइम पेट्रोल और ये है आशिकी जैसे सीरियलों में काम कर चुकी हैं।