Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gautam Rode ने वाइफ पंखुड़ी अवस्थी की प्रेग्नेंसी जर्नी का शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- नजर ना लगे

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 10:10 PM (IST)

    Pankhuri Awasthy गौतम रोडे (Gautam Rode) और पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने। पेरेंट्स बनने के बाद ये कपल ल ...और पढ़ें

    Pankhuri Awasthy And Gautam Rode Photo Credit Instagram
    Pankhuri Awasthy And Gautam Rode Photo Credit Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pankhuri Awasthy: टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल गौतम रोडे (Gautam Rode) और पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने। पेरेंट्स बनने के बाद ये कपल लगातार चर्चा में है। इसी बीच अब एक्टर वाइफ ने अपनी वाइफ का प्रेगेंसी और डिलीवरी के बाद की जर्नी वाला एक वीडियो शेयर किया है।

    पंखुड़ी की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई

    एक्ट्रेस ने सी-सेक्शन के चलते दोनों बच्चों को जन्म दिया है। इस वीडियो में पंखुड़ी की 9 महीने की प्रेग्नेंसी जर्नी से लेकर उनके जुड़वा बच्चों के जन्म के तुरंत बाद तक की झलकियां शामिल हैं। वीडियो में पंखुड़ी की प्रेग्नेंसी जर्नी की खूबसूरत झलकियां दिखाई गई हैं। वीडियो की शुरुआत पंखुड़ी के बेबी बंप के अल्ट्रासाउंड स्कैन से हुई, जिसमें हम उनके जुड़वा बच्चों को कुछ मूवमेंट करते हुए देख सकते हैं।

    इसके बाद, वीडियो में गौतम और पंखुड़ी को अपने डॉक्टरों के साथ क्लिनिक में जाते और अल्ट्रासाउंड चेकअप भी दिखाया है। इतना ही नहीं, इसमें अस्पताल के कमरे की कुछ झलकियां भी दिखाई गईं। इससे पहले कि पंखुड़ी ने आखिरकार अपने बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद वीडियो में एक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चों की एक प्यारी तस्वीर दिखाई गई और तीनों को ग्रीन कपड़ों में लिपटे हुए देखा गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Gautam Rode (@rodegautam)

    एक्टर ने लिखा खास कैप्शन

    वीडियो शेयर करते हुए गौतम और पंखुड़ी ने लिखा, "जब आप रुकते हैं और इस 9 महीने की जर्नी पर पीछे मुड़कर देखते हैं.. टेस्ट करने, स्कैन करने से लेकर प्रक्रियाओं तक और वास्तव में बच्चों को बाहर आते हुए देखने तक... तो यह व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं कि कोई व्यक्ति भगवान के प्रति कितना आभारी है।"

    साल 2018 में कपल ने की थी शादी

    गौतम और पंखुड़ी की पहली मुलाकात 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी। शूटिंग सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साल 2018 में 5 फरवरी को शादी की थी और अब शादी के पांच साल बाद दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। गौतम और पंखुड़ी की उम्र में 14 साल का फासला है।

    खबरें और भी