यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TMKOC: बीते 16 सालों में इतनी बदल गई तारक मेहता की स्टार कास्ट, गोली के अलावा इन एक्टर्स ने शो को कहा अलविदा
इस बार पॉपुलर शो तारक मेहता का उलटा चश्मा कंट्रोवर्सी नहीं बल्कि अपने एक्टर्स की वजह से चर्चा में है। 16 साल से फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ...और पढ़ें

HighLights
- 16 साल से शो का हिस्सा थे गोली
- मेकर्स ने नए 'गोली' से करवाया इंट्रोड्यूस
- कई मुख्य किरदार छोड़ चुके हैं शो
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उलटा चश्मा लगभग पिछले एक दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसके साथ ही टीवी पर चलने वाले सबसे लंबे शोज में से एक है जिसके अब तक 4140 एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं। इस तरह से शो के साथ साथ इसके किरदारों के साथ भी ऑडियंस को एक लगाव सा हो गया था।
लोग उन्हें असलियत में उनके रियल नेम से ज्यादा रील नेम से पहचानते हैं। हाल ही में शो में गोली का किरदार निभाने वाले एक्टर कुश शाह ने शो छोड़ने का एलान किया था। इसने शो के अन्य एक्टर्स और फैंस को इमोश्नल कर दिया है। बता दें गोली भी टप्पू सेना का हिस्सा हैं। उनकी टीम में टप्पू, सोनू, गोगी और पिंकू हैं। इस बीच कई एक्टर्स शो को छोड़कर चले गए और कई नए चेहरों ने इसे ज्वाइन किया। आज आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे।
टप्पू या टिपेंद्र जेठालाल गड़ा
जब शो शुरू हुआ था तो टप्पू का किरदार भव्य गांधी ने निभाया था। उन्होंने 2008 से 2017 तक यह किरदार निभाया। भव्या की जगह राज अनादकट ने ली,जिन्होंने 2017 से 2022 तक यह भूमिका निभाई। उनके बाहर निकलने के बाद,नीतीश भलूनी इस भूमिका को निभाते नजर आ रहे हैं।
.jpg)
यह भी पढ़ें: यादों का पिटारा लेकर TMKOC के सेट से Kush Shah ने कहा अलविदा, सामने आई नए 'गोली' की झलक
सोनू उर्फ सोनालिका भिड़े
झील मेहता ने 2008 से 2012 तक सोनू का किरदार निभाया। हालांकि अब उनकी शादी हो चुकी है और वो ब्यूटी बाय मेहता नाम से अपना मेकअप हेयर बिजनेस चलाती है। झील के बाहर निकलने के बाद निधि भानुशाली ने ये रोल 2012 से 2019 तक निभाया। वर्तमान में, पलक सिधवानी शो में सोनू की भूमिका निभा रही हैं।
खबरें और भी
शैलेश लोढ़ा उर्फ तारक मेहता
शो की शुरुआत से ही शैलेश लोढ़ा इस किरदार को निभाते चले आ रहे थे। हालांकि बीच में कुछ क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। अब उनकी जगह सचिन श्राफ ये किरदार निभा रहे हैं।
.jpg)
गुरचरण सिंह उर्फ सोढ़ी
गुरचरण सिंह ने अपने पिता के हेल्थ इशूज की वजह से शो को अलविदा कह दिया। हालांकि बीच में खबर ये आई थी कि प्रोडक्शन हाउस के साथ चल रही दिक्कतों की वजह से उन्होंने ऐसा किया। उनकी जगह अब ये किरदार बलविंदर सिंह निभा रहे हैं।
मोनिका भदौरिया
मोनिका शो में बावरी का किरदार निभाती थीं। मेकर्स से चल रही दिक्कतों की वजह से उन्होंने भी शो छोड़ने का फैसला किया। वह छह साल इस शो का हिस्सा रहीं। बाद में नवीना वाडेकर ने उन्हें रिप्लेस किया।
.jpg)
नेहा उर्फ अंजलि
नेहा पिछले 12 सालों से शो का हिस्सा थीं। उनके किरदार को ऑनस्क्रीन ढेर सारा प्यार मिला। हालांकि 2020 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। उन्हें कुबूल है एक्ट्रेस सुनैना फौजदार ने रिप्लेस किया।
यह भी पढ़ें: Kush Shah के शो छोड़ने पर इमोशनल हुए TMKOC के 'जेठालाल', Dilip Joshi ने किया भावुक पोस्ट