यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KKR 15: गोविंदा के इस रिश्तेदार को किया गया शो के लिए अप्रोच, धर्म बदलने को लेकर बटोरी थी सुर्खियां
टीवी की पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 15 ( KKK 15) को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। शो के लिए अब तक कई टीवी सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। हाल ही ...और पढ़ें

HighLights
- जल्द शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15
- गोविंदा की भांजी करेंगी खतरनाक स्टंट?
- इन टिवी एक्टर्स को किया गया अप्रोच
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के फेमस स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) का बज ऑडियंस खासा बना हुआ है। शो के फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब इस शो को टेलीकास्ट किया जाएगा। खतरों के खिलाड़ी के लिए अब तक कई नाम आ चुके हैं। इसी कड़ी में हम आपको एक और नाम के बारे में बताने वाले हैं जो रिश्ते में एक्टर गोविंदा से जुड़ी हुई हैं।
9 साल बाद शो से भांजी मारेंगी टीवी पर एंट्री?
खतरों के खिलाड़ी की दर्शकों में काफी पॉपुलैरिटी है। शो के खतरनाक स्टंट्स इसकी जान होते हैं। पिछले 14 सालों से फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर इसे होस्ट कर रहे हैं। कई कंटेस्टेंट्स के बीच अब उनके शो में गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना एंट्री मारने वाली हैं। टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार रागिनी को शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि वो शो में शामिल होंगी या नहीं इस पर उनका कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- 'गलत तरीके से छुआ, बुरी तरह से डांटा', सिल्वर स्क्रीन पर पहचान बना चुकी 23 साल की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती
9 साल बाद TV पर होगा कमबैक
टेलीविजन एक्ट्रेस रागिनी खन्ना की बात करें तो वो पिछले 9 सालों से इंडस्ट्री से दूर हैं। बीच में वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आई थीं। अगर वो शो में आती हैं तो ये उनके लिए किसी कमबैक से कम नहीं होगा। रागिनी खन्ना को एक समय में अपने अभिनय के लिए काफी पसंद किया जाता है। उनके शो में आने की खबर ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर दिया है।
Photo Credit- Instagram
अंकित गुप्ता ने किया इंकार
रागिनी से पहले टीवी एक्टर अंकित गुप्ता को अप्रोच किया गया था। बताया जा रहा था कि वो रोहित शेट्टी के शो में इस बार एंट्री ले सकते हैं। मगर अब बताया जा रहा कि खतरों के खिलाड़ी के लिए उन्होंने ना कह दिया है। अंकित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें आ रही थीं कि उनका प्रियंका चाहर चौधरी के साथ ब्रेकअप हो गया है। बताते चलें कि दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है मगर कपल ने कभी अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया था। ब्रेकअप की खबरों पर भी दोनों ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।