Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सई की जान पर मंडरा रहा है खतरा, क्या बचा पाएंगे विराट और सत्या?

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 15 May 2023 06:51 PM (IST)

    गुम है किसी के प्यार में (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि डीजीपी पर ग्रेनेड स ...और पढ़ें

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, GHKKPM, Photo Credit Chinmayi Rao twitter
    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, GHKKPM, Photo Credit Chinmayi Rao twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: टीवी का मोस्ट फेमस शो  'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। आए दिन शो में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे है।

    बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि डीजीपी पर ग्रेनेड से अटैक होता है। यह ग्रेनेड फटता नहीं बल्कि उनके शरीर में अटक जाता है। ऐसे में उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया जाता है। वहीं अब आने एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अब सई की जान खतरे में पड़ जाएगी।

    विराट और सत्या मिलकर निकालेंगे हल

    बता दें, बीते दिनों ऐश्वर्या शर्मा ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद शो की कहानी सई-विराट और सत्या पर टिक हुई है।  डीजीपी के ऑपरेशन थिएटर में जाने के बाद विराट ये बात वहां मौजूद लोगों को बता देता है। इस मुश्किल समय में विराट और सत्या अपने बीच के झगड़े को भूलकर एक साथ मिलकर हल निकालने की कोशिश करने वाले है। अब एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि सई की जान खतरे में पड़ जाती है।

    ग्रेनड को डिफ्यूज करने में काफी दिक्कत

    आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि विराट बम डिफ्यूज करने वाली टीम को बुलाएगा। डिफ्यूज करने वाली टीम इस ग्रेनेड को डिफ्यूज करने में पूरी कोशिश करेगी, लेकिन दूसरी तरह वह यह भी कहती है कि यह ग्रेनेड कभी भी फट सकता है।

    खबरें और भी

    मुश्किल में सई की जान

    वहीं सिया अपने पिता सीनियर कमिश्नर के सीने पर हाथ रखे हुए रहती है, लेकिन वह बार-बार बोलती है कि उसे डर लग रहा है। ऐसे में विराट और सई मिलकर उसे बताते हैं कि उसके पिता के सीने में एक्टिव ग्रेनेड है। यह सुनते ही सिया डर जाती है और अपना हाथ पिता के सीने से हटा देती है। हालांकि, इस बीच सई तुरंत अपना हाथ रख लेती है। अब देखना होगा साई की जान कौन और कैसे बचाता है।